फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kasturba school girl dies her family members created ruckus in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 19 Sep 2024 01:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 01:01 PM IST
सार

कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्रा बीमार थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल में जाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Kasturba school girl dies her family members created ruckus in Shahjahanpur
छात्रा के परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मोहल्ला किला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा मोहिनी (15) की अस्पताल में मौत हो गई। नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि छात्राओं को बेहतर खाना नहीं दिया जाता है। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर छात्रा का इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


रोजा थाना क्षेत्र के गांव जमुही निवासी विनोद सिंह की बेटी मोहिनी सागर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। उसके बीमार होने पर मंगलवार को परिजन अपने साथ ले गए थे। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह नाराज परिजन कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधन पर लगाया ये आरोप 
उनका कहना था कि विद्यालय में बच्चों को बेहतर खाना नहीं दिया जाता है। बेटी के बीमार होने पर बिना किसी शिक्षिका के अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। सूचना पर नगर शिक्षा अधिकारी और डीसी सोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उनके आश्वासन पर शांत होकर लौट गए हैं। डीसी बालिका सोहन शुक्ला ने बताया कि छात्रा के बीमार होने पर उसे घर भेज दिया गया था। आरोपों की जांच के लिए समिति का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed