फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariyas passing by chanting Bam-Bam Bhole

Shahjahanpur News: बम-बम भोले का उद्घोष करते गुजर रहे कांवड़िये

Sat, 26 Jul 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas passing by chanting Bam-Bam Bhole
जलालाबाद में कांवड़ियों को भंडारे का प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद
जलालाबाद। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद कांवड़ियों की भोले बाबा के प्रति श्रद्धा में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इसके विपरीत फर्रुखाबाद के घटिया घाट से गंगाजल लेकर गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या शुक्रवार से बढ़ गई। हर-हर महादेव का उद्घोष करते कांवड़ियों के जत्थों के साथ भजनों पर कलाकाराें का नृत्य देखने के लिए कई गांवों के तमाम बच्चे दिन भर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोमवार तक गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। इस कारण पूर्व नियोजित व्यवस्था के तहत शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन फिर लागू कर दिया गया। भारी वाहनों के यातायात के लिए की गई यह व्यवस्था सोमवार रात तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

इस बीच, कांवड़ यात्रियों के लिए कोला मोड़ से लेकर बारह पत्थर चौराहे के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भंडारे शुरू हो गए हैं। कई श्रद्धालु सड़क के किनारे कांवड़ियों को फल व पानी के पाउच वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और उनके पुत्र राकेश सिंह ने शाहजहांपुर हाईवे के किनारे भंडारा किया। विधायक हरिप्रकाश वर्मा व भाजपा नेता कौशल मिश्रा ने भगवान भोले की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर कांवड़ियों को भोजन कराया। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख के पति अमित सिंह, छोटू सिंह, मुनिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed