फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariyas enraged by the colony guard's rude behavior; blocked the road.

Shahjahanpur News: कॉलोनी के गार्ड की अभद्रता पर भड़के कांवड़िये, सड़क पर लगा दिया जाम

Mon, 17 Aug 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas enraged by the colony guard's rude behavior; blocked the road.
चौक कोतवाली के मोहल्ला अजीजगंज में जाम लगाए कांवड़ियों को समझाते पुलिसकर्मी । स्रोत: वीडियो ग्र
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में सोमवार शाम कॉलोनी के गार्ड के कथित तौर पर अभद्रता किए जाने से नाराज कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के चांदापुर गांव से कांवड़ियों का जत्था गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक और बाबा के दर्शन करने गया था। सोमवार शाम कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। करीब पांच बजे अजीजगंज में चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली एक कॉलोनी के गेट के पास खड़ी कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि कॉलोनी के गार्ड ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने के लिए कहा और इसी दौरान कांवड़ियों से अभद्रता कर दी। इससे नाराज कांवड़ियों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों की पूरी बात सुनी और मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कांवड़िये शांत हुए और शाम करीब छह बजे जाम खोल दिया।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस बल कांवड़ियों के जत्थे के साथ गांव की ओर जाने वाली सड़क तक गया और उन्हें सुरक्षित रवाना कराया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed