फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kanwariya died after falling from tractor-trolley

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर कांवड़िये की मौत

Mon, 21 Jul 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya died after falling from tractor-trolley
भैयालाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में जलालाबाद मार्ग पर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरे कांवड़िये की मौत हो गई। कांवड़िया पंचालघाट से जल लेकर जत्थे के साथ छोटी काशी गाेला गोकर्णनाथ जा रहा था। झपकी आने से उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के चठिया धनबाद गांव निवासी 24 वर्षीय भैयालाल रविवार सुबह 11 बजे गांव के ही 40-50 लोगों के जत्थे के साथ दो जुड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गए। वहां कुछ देर आराम करने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी कांवड़ियों ने गंगाजल भरा और बम-बम भोले की जय-जयकार करते हुए गोला के लिए चल दिए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तीन से चार बजे के बीच कांवड़ियों का जत्था कांट थाना क्षेत्र में जलालाबाद मार्ग पर पहुंचा। इस बीच कांवड़िया भैयालाल ट्रैक्टर-ट्राॅली से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के सहयोग से घायल कांवड़िया को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करीब एक घंटा चले उपचार के बाद कांवड़िया की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
--
पिछले साल हुई थी शादी
परिजनाें ने बताया कि भैयालाल ने दसवीं तक पढ़ाई की थी। पिछले साल उसकी शादी फर्रुखाबाद के थाना सुरसा क्षेत्र की रोली के साथ हुई थी। वह दो भाई-दो बहनों में सबसे बड़ा था। भैयालाल की मौत से उसके माता-पिता व भाई-बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
00000
ट्रक की टक्कर से कार पर सवार पांच कांवड़िये घायल

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार को देर रात खैरपुर चौराहा के पास जलालाबाद की ओर से आ रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखचे उड़ गए और उस पर सवार पांच कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



रविवार रात करीब दो बजे हुए इस हादसे के दौरान कांवड़िये फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगाजल भरने जा रहे थे। घायलों में बरेली के भुता थानांतर्गत शेखापुर गांव के रामबाबू शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, नेत्रपाल सिंह, हरिशंकर अवस्थी और अमित कुमार शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक लेकर उसका चालक भाग गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
00000
किशोर पिकअप की टक्कर से घायल



कलान। ढाई घाट से गंगाजल भरकर सोमवार को सुबह पटना देवकली के शिव मंदिर जा रहा शांति नगर निवासी नितिन शाक्य सेठा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नितिन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने नितिन की गंभीर स्थिति देखकर उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नितिन के पिता सुनील शाक्य ने बताया कि बेटे की हालत नाजुक देख उसे मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर किया गया है। संवाद

0000
बाइकों की भिड़ंत में तीन कांवड़िये घायल

उझानी (बदायूं)। कछला रोड पर बाइकों की भिड़ंत में तीन कांवड़िये घायल हो गए। घायलों में एक कांवड़िये की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा रविवार रात मंडी समिति के सामने हुआ। बाइकों की टक्कर से से पीलीभीत निवासी भगवान दास और दूसरी बाइक पर बैठे शाहजहांपुर के नवीन कुमार घायल हो गए। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार भी कराया गया। इसके अलावा वितरोई मोड़ के पास सड़क हादसे में ब्रजेंद्र पुत्र जसवीर घायल हो गए। उन्हें रात में ही अस्पताल लाया गया। संवाद

भैयालाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

भैयालाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed