फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kanchal clearifies mith about GST

जीएसटी से जुड़ी शंकाओं का कंछल ने किया समाधान

Wed, 26 Jul 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 26 Jul 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
kanchal clearifies mith about GST
Banwari lal kanchal
चुनाव तैयारी पर सदस्यता अभियान की समीक्षा 
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जिले के एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचे। उन्हाेंने बहादुरगंज के होटल स्वागत स्थित कार्यालय में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी जीएसटी से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया। साथ ही सितंबर में होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर ईंट भट्ठा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं बताईं। इससे पूर्व, प्रांतीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जीएसटी को लेकर अभी जितनी शिकायतें हैं, आगे चलकर उनमें कमी आएगी, लेकिन व्यापारियों की कुछ दिक्कतें जायज हैं और उनका निराकरण करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जीएसटी प्रभावी होने के बाद भी प्रदेश में वन विभाग का पांच फीसदी कर और मंडी शुल्क खत्म नहीं करना व्यापारियों के साथ अन्याय है। जीएसटी की खामियां दूर करने के लिए संगठन की ओर से हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। बैठक में व्यापारी नेता कंछल ने लखनऊ में होने वाले संगठन के चुनाव के लिए जिले में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता से ब्यौरा लिया। उन्होंने बताया कि चुनाव कराने को गठित कार्य समिति के पदाधिकारी निरंतर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। सदस्यता को लेकर युवा व्यापारियों में भारी उत्साह से चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी में तमाम युवा चेहरे दिखेंगे। प्रारंभ मेें प्रांतीय अध्यक्ष का यहां पहुंचने पर जिले की सीमा पर नगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में तमाम व्यापारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक में मनोज खन्ना, नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, उवैस हसन खां, अमित शर्मा, नरेश अरोड़ा, श्याम मोहन टंडन, शशांक कौशिक, अमित गर्ग, महावीर अग्रवाल, लकी खां, अभिषेक जायसवाल, रीतराम कुशवाहा, कंचन गुप्ता, कृष्ण कुमार गर्ग, महेंद्र चावला, नवल किशोर सोमानी, रम्मन गुप्ता, अशोक खन्ना, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed