फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kamlesh from Puwayan died from hanging.

Shahjahanpur News: फंदे से लटकने से हुई थी पुवायां के कमलेश की मौत

Sun, 23 Aug 2026 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh from Puwayan died from hanging.
पुवायां। मोहल्ला तरती बाजार निवासी कमलेश वाजपेयी (36) की मौत फंदे से लटकने से हुई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कमलेश अपनी मां सुमन वाजपेयी और भाई विमलेश के साथ हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। कमलेश की पत्नी मनु अपने पिता, मां के साथ हरिद्वार में रहकर काम करती हैं। उनकी एक आठ साल की बेटी लक्षिका है।

कमलेश 20 दिन पहले हरियाणा से घर लौटे थे। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह मां ने कॉल की तो कमलेश का फोन नहीं लगा। सूचना पाकर कमलेश के बहनोई मोहम्मदी निवासी सोनू अवस्थी और मामा गांव सिसोरा नकूमपुर के बलराम शुक्ला मौके पर पहुंचे थे तो दूसरी मंजिल पर कमरे में कमलेश का शव पंखे से फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में कमलेश की मौत की वजह फंदे से लटकने के कारण होना आई है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed