फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kallu, accused of deadly attack, arrested in two encounters

Shahjahanpur News: जानलेवा हमले के आरोपी कल्लू समेत दो मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 06:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Kallu, accused of deadly attack, arrested in two encounters
आरसी मिशन पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग के आरोपी। स्रोत: पुलिस
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में विवाद के बाद हारिश को गोली मारकर घायल करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो लोगाें को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस व 10,220 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

15 जुलाई की रात को विवाद होने पर हारिश को गोली मारकर घायल कर दिया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके भाई यासिर ने कल्लू उर्फ राइडर व फरहान खां, मुईज खां, दानिश, सुधांशु ठाकुर समेत दो से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात पुलिस ने अहमदपुर रेती स्थित सिगइया मंदिर के पास से मुख्य आरोपी कल्लू राइडर निवासी सेवा निकेतन कॉलोनी नवादा इंदेपुर व अरविंद निवासी अजीजगंज थाना कोतवाली को घेर लिया। कल्लू राइडर ने बचने के लिए फायर भी किया। मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि कल्लू राइडर को अरविंद शरण देता था। वह भी अपराधी है। कल्लू के ऊपर 16 और अरविंद पर चार मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास से पूर्व में हुई लूट की घटना के रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed