फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalash Yatra was taken out with great pomp before Rudra Maha Yagya.

Shahjahanpur News: रुद्र महायज्ञ से पहले धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Sat, 08 Nov 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra was taken out with great pomp before Rudra Maha Yagya.
खुटार से राजस्थान के श्री खाटू श्याम के लिए रवाना होते भक्त। संवाद
सेहरामऊ दक्षिणी। कुतुआपुर गांव में जालिपा देवी व भैरो बाबा मंदिर परिसर में श्री रुद्र महायज्ञ सहित रामलीला और कृष्णलीला के आयोजन से पहले शुक्रवार को ग्रामीणों ने धूमधाम से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पुरुष व महिलाएं करीब दो किमी दूर गर्रा नदी के तट पर पहुंचे। वहां से कलशों में जल लेकर सभी भजन-कीर्तन करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रा में ध्रुव सिंह, शरद सिंह, सागर वर्मा, सोनपाल शर्मा, अभिराम त्रिवेदी आदि शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि 13 नवंबर तक रोजाना सुबह आठ बजे से 11 बजे तक यज्ञ होगा। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रामलीला और देर शाम सात से 10 बजे तक श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
खाटू श्याम की ज्योति लेने के लिए श्रद्धालु रवाना
खुटार। नगर में होने वाले श्री खाटू श्याम के संकीर्तन महोत्सव के लिए ज्योति लेने श्रद्धालुओं का जत्था खाटू श्याम, राजस्थान के लिए रवाना हो गया। 12 नवंबर को नगर में संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान रवाना होने से पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने मां पंथवारी मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद खाटू श्याम के चित्र के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए श्रद्धालुओं का जत्था बंडा चौराहा पहुंचा और वहां से राजस्थान के श्री खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हो गया। खुटार के श्री श्याम परिवार समिति के सदस्यों ने बताया कि नौ नवंबर को ज्योति लेकर जत्था वापस खुटार पहुंचेगा। इसके बाद नगर में निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। 12 नवंबर को मां पंथवारी रोड पर श्री खाटू श्याम बाबा में संकीर्तन महोत्सव का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन

--
प्रदीप बने अध्यक्ष, फूलमाला पहनाकर स्वागत
शाहजहांपुर। मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप का चौक के सराफा व्यापारी प्रदीप मेहरोत्रा उर्फ गप्पू भइया को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष डॉ.अनिल त्रेहन कुछ दिन के लिए निजी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। उनकी जगह पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मेहरोत्रा को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति दी। विशिष्ट अतिथि मोहन मिश्रा की उपस्थिति में मनोनयन पत्र सौंपा गया। उनके मनोनयन पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के भाई कमलेश खन्ना ने हर्ष जताया। इस मौके पर कमलेश सचदेवा, खान मियां, ललित गर्ग, शिव प्रकाश वर्मा, राजू मिश्रा, मोहित मेहरोत्रा, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जंतर-मंतर पर रैली के लिए शुरू हुई तैयारी

शाहजहांपुर। पुरानी पेंशन की बहाली व टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में नौ नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेंशन जयघोष रैली होगी। इसमें देश भर के कार्मिक, शिक्षक व अधिकारी सहभाग करेंगे। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन की रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। संघ के जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल व प्रदेश अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी विमुक्त के नेतृत्व में रैली आयोजित होगी। प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रेयश चंद्र सक्सेना ने कहा कि रैली के माध्यम से सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की बाध्यता विषय पर भी एक आवाज में विरोध दर्ज कराया जाएगा। जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक व कार्मिक प्रस्थान करेंगे। बैठक में अमित भटनागर, आदित्य सिंह, हेमंत सक्सेना, अमित गुप्ता, पुनीत सारस्वत, नरेश कुमार, अनमोल वर्मा, सुबोध यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

--
हरिहर अध्यक्ष और धनंजय बने सचिव

शाहजहांपुर। जय भारत के युवा प्रकोष्ठ की वार्षिक बैठक उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल के आवास पर हुई। इसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा शाखाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय सिंह ने सत्र 2024-25 में संस्था के कराए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से हरिहर पांडेय को अध्यक्ष, धनंजय सिंह को सचिव व राहुल श्रीवास्तव को निदेशक चुना गया। उनका पटका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य शाखाध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, महासचिव डॉ.मयंक भूषण पांडे, आयुष अग्रवाल, उपेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र गंगवार, अनुज कुमार मिश्रा मौजूद रहे। संवाद

खुटार से राजस्थान के श्री खाटू श्याम के लिए रवाना होते भक्त। संवाद

खुटार से राजस्थान के श्री खाटू श्याम के लिए रवाना होते भक्त। संवाद

खुटार से राजस्थान के श्री खाटू श्याम के लिए रवाना होते भक्त। संवाद

खुटार से राजस्थान के श्री खाटू श्याम के लिए रवाना होते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed