फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kalash Yatra taken out with reverence and devotion.

Shahjahanpur News: श्रद्धा-भक्ति के साथ निकाली गई कलशयात्रा

Wed, 26 Aug 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with reverence and devotion.
सिंधी समाज की कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। सिंधी समाज की ओर से भगवान श्री झूलेलाल साईं का पावन चालीहा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया गया। पूरे चालीहा के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों में पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान झूलेलाल साईं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बीच कलशयात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

मंगलवार को चालीहा महोत्सव के समापन पर बीना माखीजा के निवास से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर ढोल-नगाड़ों के साथ हनुमत धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान झूलेलाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री झूलेलाल साईं से समाज और परिवारों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
विज्ञापन

40 दिन तक इंदिरा कलानी, कांता रोहरा, ज्योति माखीजा, मीना रोहरा, राजश्री कलानी, पूजा जवरानी, आशा माखीजा, भावना कलानी, आस्था वाधवानी समेत अनेक श्रद्धालुओं के घराें पर कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर कलशयात्रा निकालकर पूजन किया गया। इस मौके पर कंचन कलानी, संगीता रोहरा, चारू वाधवानी, वर्षा सतवानी, अमिता रोहरा, कृष्णा रोहरा, महिमा माखीजा, मनीषा जवरानी का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed