{"_id":"58dc0a2b4f1c1b44776407b1","slug":"junkie-driver-refuses-to-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी चालक ने खाई में पलटा दी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी चालक ने खाई में पलटा दी बस
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी चालक ने बुधवार को तीर्थयात्रियों से भरी बस को खाई में पलटा दिया जिससे बस में सवार 110 यात्रियों में से 49 घायल हो गए। दस यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे का इंजेक्शन लगाने का आदी था। उसे नशे का इंजेक्शन लगाने से रोका गया तो नाराजगी में उसने बस खाई में पलटा दी और हेल्पर के साथ भाग गया।
बहराइच जिले के थाना खैरीहाट के गांव देवदत्तपुर निवासी कमलेश कुमार ने गांव के लोगों को नैमिषारण्य और पूर्णागिरि धाम की यात्रा कराने के लिए बहराइच से बस बुक की थी। 27 मार्च को बस गांव से रवाना हुई। बस में महिलाओं और बच्चे सहित 110 लोग थे। बस फुल हो जाने पर लगभग 20 लोग बस की छत पर बैठा दिए गए। रास्ते में यात्रियों ने बस चालक फिरोज को कई बार नशे का इंजेक्शन लगाते देखा तो एतराज किया। 28 मार्च को बस नैमिषारण्य पहुंची और वहां दर्शन करने के बाद रात में गोला पहुंची। गोला में बस चालक ने फिर नशे का इंजेक्शन लगा लिया।
इस पर यात्रियों ने कड़ा एतराज जताते हुए चालक को नशे की हालत में बस नहीं चलाने दी और बस को गोला में ही रुकवा दिया। इससे नाराज चालक ने बस यात्रियों को सबक सिखाने की धमकी दी। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे बस गोला से रवाना हुई। खुटार से पूरनपुर मार्ग पर लौंगापुर के जंगल के पास चालक ने हेल्पर को अपने पास बुलाया और बस को दाईं साइड में खाई में गिरा दिया। चालक और हेल्पर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
बस के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। पास के गुरुद्वारे से कई लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया तो शाहजहांपुर, पुवायां और बंडा आदि से 108 सेवा की एंबुलेंस खुटार भेजी गईं। घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां से दस घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का खुटार में ही उपचार किया गया। जानकारी पाकर घायलों के परिवार वाले भी खुटार पहुंच गए। 49 यात्रियों को ज्यादा चोट आई जबकि 50 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।