फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   June spokesmen did not pay

प्रवक्ताओं को नहीं मिला जून का वेतन

Fri, 20 Nov 2015 11:13 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
गन्ना किसान डिग्री कॉलेज के प्रवक्ताओं को जून 2015 से मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे प्रवक्ता और कर्मचारियों के परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पुवायां में किसान सहकारी चीनी मिल की स्थापना होने के बाद छात्रों के उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आ रही परेशानी को देखते हुए गन्ना किसान डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई थी। कॉलेज समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष, सीडीओ को सचिव और एसडीएम को संयुक्त सचिव बनाया गया था। कॉलेज में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, राजनीति शास्त्र आदि विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था है। कॉलेज में पढ़ाने के लिए कुल 12 प्रवक्ताओं की तैनाती होनी चाहिए, जबकि वर्तमान में कुल तीन प्रवक्ता ही हैं। जिसमें एक प्रवक्ता निवेदिता वाजपेयी कार्यालय पर्यवेक्षक का काम करती हैं। लिपिक के सभी तीन पद रिक्त चल रहे हैं। कॉलेज के चपरासी और दो प्रवक्ता मिलकर लिपिक का काम निपटाते हैं।
प्रवक्ता डॉ. निवेदिता बाजपेयी, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. श्याम बहादुर, चपरासी राजेश कुमार, रामचंद्र, सुदीप कुमार, चौकीदार शिवराम और सफाई कर्मचारी रामपाल ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि उनके मानदेय चेक पर मुख्य विकास अधिकारी हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। मानदेय नहीं मिलने से कालेज के सभी कर्मचारी परेशान हैं। यदि जल्द ही मानदेय नहीं मिला तो वह लोग कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन



सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता पहुंचे कॉलेज
पुवायां। समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष पवन कश्यप, शोभित मिश्रा, राहुल मिश्रा, सचिन, विपिन कश्यप, इरफान खां ने शुक्रवार को गन्ना किसान डिग्री कॉलेज पहुंचकर छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी। छात्रों ने कहा कि कॉलेज में कक्षाएं नहीं लग रही है। कॉलेज में पेयजल, लाइब्रेरी, बिजली, साफ सफाई आदि की सुविधा भी नहीं है। इससे भारी परेशानी हो रही है। इस अवसर पर सुमित कुमार, रक्षपाल, गोविंद कोहली, खुशबू वर्मा, भारती वर्मा, रचना वर्मा, विंकी, नीतू, रजनी, गौरी सहित तमाम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed