{"_id":"579ceb664f1c1bf56e21ed77","slug":"jmajm-rainy-raise-the-water-level-in-rivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसात से बढ़ा नदियों का जल स्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसात से बढ़ा नदियों का जल स्तर
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाढ़
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शुक्रवार को जिले में 57.4 मिमी बारिश रिकार्ड
- भैंसार बांध पर गंगा समेत खन्नौत भी चढ़ी
- उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी के बैराजों से शनिवार को छूटा 1.20 लाख क्यूसेक पानी
- ज्यादा पानी की निकासी से नदियां घटने के फिलहाल कोई आसार नहीं
एक दिन पहले नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में हुई व्यापक वर्षा जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ाने लगी है। कलान क्षेत्र के भैंसार बांध पर दो दिन से गंगा लगातार चढ़ रही है और रामगंगा भी फैलाव बढ़ा रही है। उधर, शहर के किनारे बह रहीं गर्रा और खन्नौत नदियों में भी पानी चढ़ा हुआ है। इस बीच, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बैराजों से शनिवार को हुई 1.20 लाख क्यूसेक पानी की निकासी से नदियां घटने के फिलहाल कोई आसार नहीं।
बता दें कि शुक्रवार को जिले में 57.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। यही नहीं, नरौरा समेत विभिन्न बैराजों से 1.20 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी बहाया गया। नतीजा यह हुआ कि गंगा समेत सभी नदियां पेटे से बाहर हैं। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया कि भैंसार में गंगा का जलस्तर दो सेमी बढ़कर 142.67 मीटर पर पहुंच गया है।
फ्लड कंट्रोल रूम को मिली सूचनाओं के अनुसार शनिवार को सुबह नरौरा बैराज से गंगा में 95184 क्यूसेक पानी की निकासी हुई। रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 13659 क्यूसेक पानी बहाए जाने से नदी बरेली के चौबारी से लेकर मिर्जापुर ब्लॉक तक आसपास के खेतों में पसर रही है। यही नहीं, ड्यूनी डॉम से निकले 11594 क्यूसेक पानी से गर्रा पेटे से बाहर निकलकर 146.30 मीटर पर बह रही है। सिंचाई विभाग के तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार खन्नौत में बारिश का पानी समाने से नदी का जल स्तर पिछले 24 घंटे में 35 सेमी बढ़कर 144.05 मीटर पर पहुंच गया है।