फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jllaa unaccounted various organizations over power shortage

बेहिसाब बिजली कटौती को लेकर झल्लाए विभिन्न संगठन

Tue, 11 Aug 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 11 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Jllaa unaccounted various organizations over power shortage
नौ घंटे की नियमित कटौती और रात में चार घंटे की आपात कटौती से उपजे बिजली संकट से झल्लाए संगठनों ने मंगलवार को पॉवर कारपोरेशन के सर्किल ऑफिस पर धावा बोलकर अपना रौद्र रूप दिखा दिया। मिश्रा गुट के व्यापारियों ने दफ्तर के गेट पर ताला ठोंककर जेल रोड पर धरना दिया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन सिटी एके शुक्ला का घेराव करके नारेबाजी की। इस बीच, महिला कांगे्रस की शहर अध्यक्ष सुनीता सिंह ने एक्सईएन सिटी को चूडिय़ां देकर रोष जताया। संगठनों के तीखे तेवर देख एक्सईएन शुक्ला ने नियमित कटौती का रोस्टर बदलने और आपात कटौती पर रोक लगाने काच आश्वासन देकर कार्यकर्र्ता गुस्सा थामने की कोशिश की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने जेल रोड किया जाम
उद्योग व्यापाऱ मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने बिजली कटौती के मुद्दे पर वार्ता के लिए सोमवार को अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद से मिलने का समय लिया, लेकिन वहां जाने पर पता चला कि एसई प्रसाद सरकारी काम से बरेली चाले गए हैं। इसी बात से नाराज होकर साथ आए व्यापारियों ने दफ्तर के मेन गेट पर ताला डालकर जेल रोड पर प्रदर्शन करके वहीं धरना दे दिया। रोड पर वाहनों की रफ्तार थमने के साथ जाम लगना शुरू हो गया। कार्यालय में मौजूद एक्सईएन शुक्ला ने बाहर निकलकर व्यापारियों की मान-मनौव्वल करनी शुरू कर दी। इस पर व्यापारी नेता दुआ समेत नाजिम खां, सुनील गुप्ता, ललित खुराना, नीरज गुप्ता, राधारमण अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने एक्सईएन को अपने साथ बिठाकर उन पर सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


चूड़ियां दिए जाने पर असहज हो उठे एक्सईएन
व्यापारियों के प्रदर्शन के दौरान कचहरी की ओर से लौट रहीं महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सुनीता सिंह ने जेल रोड पर पॉवर कारपोरेशन के सर्किल ऑफिस के सामने जाम लगा देखा तो उन्हें माजरा समझते देर नहीं लगी। चूंकि, बेहिसाब बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेसी भी प्रदर्शन का अल्टीमेटम दे चुके हैं। इसलिए कांग्रेस नेत्री भी वहां ठहर गईं। व्यापारियों के बीच बैठे एक्सईएन शुक्ला उस वक्त असहज हो उठे जब कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह ने अपनी चूड़ियां उतारकर यह कहते हुए उनकी ओर बढ़ाईं कि बिजली नहीं दे सकते तो इन्हें पहनकर घर बैठ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों और बिजली अभियंताओं में हुई नोंकझोंक
बिजली संकट को मुद्दा बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी बाण के साथ सर्किल ऑफिस जाकर हंगामा काटा। उन्होंने एक्सईएन शुक्ला का घेराव करके बिजली सप्लाई का हिसाब मांगा। इसे लेकर उनकी एक्सईएन समेत वहां मौजूद एसडीओ इंद्रराज यादव और अन्य अभियंताओं से नोकझोंक होने लगी। अफसरों का कहना था कि आपात कटौती ऊपर से हो रही है।

जाम की सूचना पाकर मनाने पहुंचे एसडीएम
जेल रोड पर व्यापारियों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना पाकर उन्हें मनाने के लिए एसडीएम सदर एवं प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव भी सर्किल ऑफिस पहुंच गए। व्यापारी नेता दुआ ने उनसे साफ कहा कि तीन दिन के अंदर रात की आपात कटौती पर रोक नहीं लगी तो व्यापारी लाठी खाने और जेल जाने से नहीं हिचकेंगे।

लिखित आश्वासन पर शांत हुआ व्यापारी समूह
व्यापारियों का समूह एक्सईएन शुक्ला से लिखित आश्वासन मिलने पर जेल रोड से हटने को तैयाअर हुआ। व्यापारी नेता दुआ के नाम जारी पत्र में एक्सईएन ने नियमित कटौती का जपुराना रोस्टर बुधवार से प्रभावी करने का भरोसा देते हुए कहा कि सुबह चार से आठ बजे तक दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक और शाम को पांच से सात बजे तक कटौती होगी। रात में आपात कटौती बंद कराने के लिए एक्सईएन ने तीन दिन की मोहलत मांगी।


दोपहर से शाम तक नहीं हुई कटौती
इसे संगठनों के प्रदर्शन का असर कहें या फिर बिजली अफसरों की मेहरबानी जिसकी वजह से मंगलवार को दोपहर दो से शाम सात बजे तक बिजली कटौती नहीं हुई।

नगर विधायक खन्ना ने प्रमुख सचिव से की बात
शाहजहांपुर। बिजली की जबरदस्त कटौती रोकने के लिए शहर विधायक सुरेश खन्ना ने प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल और पॉवर कार्पोरेशन के एमडी एपी मिश्रा ने मुलाकात कर उनसे शाहजहांपुर को बिजली कटौती से मुक्त किए जाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed