फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jitendra Nath, Ombabu and While Ajay Mohan honored

जितेंद्र नाथ, ओमबाबू और अजय मोहन हुए सम्मानित

Thu, 25 Jun 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 25 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Nath, Ombabu and While Ajay Mohan honored
आदर्श व्यापार मंडल प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को इतिहास पुरुष भामा शाह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संगठन से जुड़े वरिष्ठ व्यापारी नेता जितेंद्र नाथ शुक्ला, ओमबाबू सर्राफ और अजय मोहन शुक्ला को पदाधिकारियों ने सम्मानित किया और सरकार से भामा शाह को सम्मान देने के लिए उनके जन्म दिवस पर 25 जून को व्यापारी दिवस घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन से जुड़े व्यापारी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में इकट्ठा हुए। वहां सभी ने भामा शाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सर्राफ पंकज वर्मा ने भामा शाह का जीवन वृत्त प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होंने मुगलों से लोहा लेने के लिए जंगलों में भटकते मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप को संकट काल में धन देकर विरोधियों से लड़ने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला ने भामा शाह के चरित्र को देश के व्यापारियों के लिए गौरवशाली बताते हुए कहा कि व्यापारियों को भामा शाह से सीख लेते हुए हमेशा संगठन और गरीब व्यापारियों की आर्थिक मदद को तत्पर रहना चाहिए। सम्मानित हुए व्यापारियों की तन-मन-धन से सहयोग पूर्ण भावना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से अन्य व्यापारी भी संगठन के लिए भामा शाह बनने को प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में शकील अहमद, मुन्ना वाजपेयी, बालकृष्ण रस्तोगी, मो. साजिद, आसिफ अली, ओम सिंह, विवेक गुप्ता, फखरुद्दीन, सुरेंद्र वर्मा, सुनील रस्तोगी, महेश गुप्ता, मो. इकबाल, रतन वर्मा, मो. तौफीक, ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed