फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jholachap culpable homicide against the doctor 's report

झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट 

Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 आरोप है कि जरियनपुर गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज करने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। बालक के पिता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बिना डिग्री के इलाज करने का अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस के पोस्टमार्टम कराने पर मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा रख लिया गया है। बीघापुर सिंठौली ग्राम पंचायत के मजरा बीघापुर निवासी रामवीर कश्यप ने बताया कि बुधवार को उसके आठ वर्षीय पुत्र राजबेटा को बुखार आ गया था। उसकी पत्नी नन्हुका देवी बेटे को लेकर ग्राम जरियनपुर में झोलाछाप डॉक्टर अरविंद के  क्लीनिक गई। डॉक्टर अरविंद ने बालक को दिमागी बुखार बताया। आरोप है कि नन्हुका के मना करने के वजूद डॉक्टर ड्रिप (ग्लूकोज) लगा दी। बोतल चढ़ने के दौरान राजबेटा बेहोश हो गया। उसे बेसुध देखकर अरविंद भाग गया। इसी बीच वहां पहुंचे रामवीर ने बेटे को जरियनपुर के एक अन्य झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। इसके कुछ देर बाद राजबेटा ने दम तोड़ दिया। रामवीर ने बताया कि शाम लगभग छह बजे वे बालक का शव लेकर मिर्जापुर थाने पहुंचे, तो डॉक्टर अरविंद थाने में ही मौजूद था। वह 20 हजार रुपये देकर थाने में ही मामला रफा-दफा करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन उसने साफ कह दिया। पुलिस ने रामवीर की तहरीर पर झोलाछाप अरविंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और मेडिकल काउसिलिंग की धारा 15 (2) के तहत अभियोग दर्ज कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी अरविंद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed