फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Good news for outsourced employees salaries will now be paid by the 5th of every month

शाहजहांपुर: आउटसोर्स कर्मचारियों को सौगात, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- अब हर माह पांच तारीख तक मिलेगा वेतन

Wed, 02 Sep 2026 05:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 02 Sep 2026 05:32 PM IST
सार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों के शोषण पर प्रभावी अंकुश लगेगा। जो एजेंसी नियमों का उल्लंघन करेंगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Good news for outsourced employees salaries will now be paid by the 5th of every month
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाणपत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा और उन्हें समय से वेतन व सामाजिक सुरक्षा संबंधी लाभ उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम, पोर्टल और वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण शाहजहांपुर के गांधी भवन सभागार में देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों के शोषण पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अधिकृत आउटसोर्सिंग एजेंसियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तीन वर्ष के लिए इम्पैनल किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई के साथ उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों को प्रत्येक माह की एक से पांच तारीख के बीच वेतन दिलाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ईपीएफ और ईएसआईसी का लाभ समय से मिलेगा। मातृत्व अवकाश, स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा की सुविधा भी दी जाएगी। दुर्घटना की स्थिति में प्रावधान के अनुसार 20, 40 और 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर तथा अग्निकांड में 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण की भी व्यवस्था 
निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी लागू की गई है। कर्मियों के लिए जीरो बैलेंस बैंक खाता और पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मौर्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता समेत अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लाभार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र 
मुख्य अतिथि ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और सुरक्षा किट बांटी। श्रम विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कन्या सहायता योजना के तहत अनवर अली को 65 हजार रुपये तथा शिशु हितलाभ योजना के तहत जागीर खान और मोहम्मद यूनूस को 31-31 हजार रुपये के स्वीकृत प्रमाणपत्र दिए गए। अटल आवासीय विद्यालय में चयनित कौशल और मोहम्मद हैदर के अभिभावकों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

गीत विवाद के बीच वित्त मंत्री ने सपा प्रमुख पर बोला हमला
वीडियो और गीत को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि वह गाना ही गाएंगे। उनके पास कुछ नहीं है। उन्हें पता चल गया कि सत्ता नहीं मिलने वाले हैं। जिस प्रकार का आचरण कर रहे हैं। लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उससे यह साफ जाहिर है कि उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी। 

गांधी भवन में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 21 राज्यों में भाजपा या उनके सहयोगी दल सत्ता में हैं। आजादी के बाद से इतने बड़े पैमाने पर परिवर्तन भाजपा व कार्यकर्ताओं की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के लिए पूरा दिन समर्पित है। सीएम ने हर क्षेत्र में सुधार के कदम उठाएंगे हैं। आउट सोर्स कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed