फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JD colleges inspected by

जेडी ने किया कॉलेजों का निरीक्षण

Wed, 08 Jul 2015 11:19 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 08 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
JD colleges inspected by
संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने बुधवार को दौरे पर आकर डीआईओएस कार्यालय समेत कई कॉलेजों का भी निरीक्षण किया। तिलहर में दो कॉलेजों में स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
विज्ञापन

जेडी शिव प्रकाश द्विवेदी ने शहर आने से पूर्व रास्ते में पड़े तिलहर में एलबीजेपी इंटर कॉलेज, आरबीएम इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। आरबीएम और एलबीजेपी कॉलेज में छात्र-छात्राओं का कोई ड्रेस कोड नहीं होने पर जेडी ने नाराजगी जाहिर की, लेकिन उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई। तिलहर के बाद वह सीधे शहर के जीजीआईसी पहुंचे, जहां उन्होंने गहन निरीक्षण कर प्रधानाचार्य वंदना यादव को दिशा निर्देश दिए। जीजीआईसी के बाद जेडी द्विवेदी ने जीआईसी और डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह प्रवेश प्रक्रिया को जटिल न बनाएं। जो विद्यार्थी नेट की मार्कशीट के साथ प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें तत्काल प्रोवीजनल प्रवेश दिया जाए। टीसी की बाध्यता उस समय खत्म की जाए। टीसी बाद में भी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित कर दी गई है। इसलिए छात्रहित को देखते हुए तत्काल प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाए, टीसी के लिए अभिभावकों को परेशान न किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बच्चों का भला भी कर गए जेडी
शाहजहांपुर। जेडी शिव प्रकाश द्विवेदी ने अपने पहले दौरे को यादगार बनाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई कक्षाओें में जाकर बच्चों से सवाल पूछे। जिस बच्चे ने सही जवाब दिया उसकी इंटर तक की फीस और कापी-किताबों का खर्चा माफ करने के निर्देश दे डाले। जेडी ने बताया कि उन्होंने जीजीआईसी तिलहर में नौवीं की कक्षा में अटेंडेंस की स्पेलिंग ब्लैक बोर्ड पर लिखवाई, कई छात्राओं ने स्पेलिंग गलत लिखी, लेकिन छात्रा मानसी गुप्ता बिल्कुल सही स्पेलिंग लिखी। इसी तरह आरबीएम इंटर कॉलेज में एक क्लासरूम में जेडी ने विज्ञान की परिभाषा पूछी,जिसका सही जवाब अभिषेक कुमार नामक छात्र ने दिया।
डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में इंटर तक की छात्राओं की छुट्टी हो चुकी थी, सो उन्होंने यहां आठवीं के क्लासरूम में जाकर एक बटा दो और दो बटा चार में कौन सी भिन्न बड़ी है नामक सवाल पूछा, जिस पर शुभि मिश्रा नामक छात्रा ने दोनों भिन्नों को बराबर का बताकर जेडी को खुश कर दिया। जेडी ने तीनों विद्यार्थियों को इंटर तक मुफ्त शिक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है। सुदामा स्कूल में प्रबंध समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने भी बच्चे की प्रशंसा करते हुए छात्रा को इंटर तक फीस और किताबें कॉलेज की ओर से देने की बात कही है।

जल्द ही पूरी की जाएगी शिक्षकों की कमी: जेडी
शाहजहांपुर। निरीक्षण के दौरान जेडी शिव प्रकाश द्विवेदी ने जीआईसी में पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता भी की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि एलटी ग्रेड में मंडल में 218 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। नियुक्तियों के आदेश के क्रम में शिक्षक कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं। ये नियुक्तियां अधिकतर राजकीय उच्चतर माध्यमिक कॉलेजों में की गई हैं।
जेडी ने बताया कि जुलाई के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन कॉलेजों में समायोजित किए गए इंटर कॉलेजों के शिक्षकों को उनके मूल कॉलेज में वापस कर दिया जाएगा। इससे भी काफी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी निर्धारित समय तक कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, उनके स्थान पर वेटिंग वालों को सितंबर तक मौका दिया जाएगा। इसके बाद नई विज्ञप्ति निकालकर परीक्षा के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने की योजना है।

जेडी ने कहा कि कॉलेजों में शैक्षिक माहौल बनाने में प्रधानाचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए प्रधानाचार्य यदि मूवमेंट के जरिए और अपने अनुभव से शिक्षकों को दिशा दिखाते रहें। प्रधानाचार्यो को सोचना चाहिए कि उनको यह जिम्मेदारी क्यों दी गई है, उन्होंने यदि इस पर अमल कर लिया तो समस्या का समाधान स्वत: हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed