{"_id":"29fcc92c2dd45e887aae9d89a3bb3ae3","slug":"jcb-clear-nala-nali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाले-नालियों की पटलों पर गरजी जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले-नालियों की पटलों पर गरजी जेसीबी
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन के निर्देशन में नगर पालिका परिषद की ओर से गोविंदगंज मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर बने नाले-नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी चलाकर हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की तीखी झड़पें भी हो गईं।
सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत गोविंदगंज बाजार से की। मंगलवार को शाम पौने चार बजे के करीब गोविंदगंज क्रॉसिंग से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पालिका कर्मियों ने सड़क के दोनो ओर बनी नालियों पर दुकानदारों द्वारा बनाई गईं पटरियां और अन्य अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया।
पहले तो दुकानदारों ने ना नुकुर करने की कोशिश की, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह के साथ भारी पुलिस बल देखकर कोई खास विरोध नहीं कर सके। वहीं कुछ दुकानदारों की सिटी मजिस्ट्रेट से तीखी झड़पें हो गईं। सिटी मजिस्ट्रेट के तेवर देखकर व्यपारी का विरोध ठहर नहीं सका। इससे प्रशासन ने आसानी से सदर बाजार चौराहा तक सवा घंटे में ही अतिक्रमण हटा दिया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका परिषद के ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर, सहायक अभियंता राजेंद्र श्रीवास्तव, जेई एसके कनौजिया, विक्रमाजीत यादव, ड्राफ्ट्समैन विजय शुक्ला, कुलभूषण वर्मा, राजेश अस्थाना, जसपाल सक्सेना आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।
तमाम दुुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण
जेसीबी और भारी पुलिस बल देखकर तमाम दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कर दी। प्रशासन के तेवर देख व्यापारियों ने दुकान के बाहर लगे अस्थाई अतिक्रमण को आनन-फानन में हटा लिया।
आज जेल रोड पर हटाया जाएगा अतिक्रमण
सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के आदेश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ की शुरुआत नए साल के छठवें दिन गोविंदगंज से हो गई। इसके बाद बुधवार को कचहरी से लेकर अंटा चौराहा होते हुए केरूगंज तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं बृहस्पतिवार को सदर बाजार थाना से लेकर बहादुरगंज बाजार होते हुए घंटाघर तक अतिक्रमण हटवाया जाएगा।