फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   janta curfue in shahjahanpur

जनता कर्फ्यू: कोरोना को हराने के लिए नागरिकों ने दिखाई बेमिसाल एकजुटता

Sun, 22 Mar 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
janta curfue in shahjahanpur
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस को हराने के लिए महानगर समेत जिले के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू में बेमिसाल एकजुटता दिखाई। आत्म अनुशासन का परिचय देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग सुबह से घरों के अंदर रहे और परिवार के साथ समय बिताया। वाहन न चलने की वजह से भीड़ से गुलजार रहने वाली महानगर की सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। चाय-पान की दुकानें तक बंद रहने से लोगों ने बाजारों की ओर रुख नहीं किया। इस बीच, बेहद जरूरी कामों से जो लोग घरों से बाहर निकले, उन्हें चौराहों-तिराहों पर तैनात पुलिस ने कारण पूछने के बाद ही आगे जाने दिया। इस बीच, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी निरंतर भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर नहीं पहुंचे श्रद्धालु
महानगर के मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में सुबह से घंटा-घड़ियाल बजने के साथ अजान और गुरुवाणी के पाठ की आवाजें आने लगती हैं, लेकिन रविवार को धर्मस्थलों के आसपास खामोशी बनी रही। नियमित मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ने घरों में रहकर पूजा की। मंदिरों में पुजारियों ने सुबह आरती करने के बाद गर्भगृह के कपाट बंद करा दिए। मस्जिदों में नमाज हुई, लेकिन वहां इबादत के लिए पहुंचने वाली जमात काफी कम रही। टाउनहाल के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बनखंडी नाथ मंदिर, ईदगाह, लाल इमली चौराहा स्थित मस्जिद के आसपास सूनापन रहा।
विज्ञापन

जाम से त्रस्त बाजार और सड़कें रहीं खाली
महानगर के जो बाजार और सड़कें आम दिनों में वाहनों की भारी तदाद से जाम से घिरी रहती थीं, वे आज खाली पड़ी रहीं। सभी मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप बंद रहे। अपवाद के तौर पर सिर्फ लाल इमली चौराहा-ईदगाह रोड पर एक पेट्रोल पंप खुला था। जिला कारागार के बंदियों से मिलाई बंद होने से वहां भी सन्नाटा दिखा। बहादुरगंज में फल विक्रेताओं के ठेले रोड के किनारे तिरपाल से ढके खड़े रहे। भीड़ से गुलजार रहने वाला घंटाघर इलाका हो या फिर बहादुरगंज की गल्ला मंडी और केरूगंज, इन सभी व्यावसायिक ठिकानों पर वीरानी छाई रही। ईदगाह रोड, स्टेशन रोड, अशफाकनगर चौराहा पर राहगीर तक नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक महत्व के ठिकाने भी सुनसान
सार्वजनिक महत्व के ठिकानों में शामिल अंबा सिनेप्लेक्स में फिल्म प्रदर्शन स्थगित होने से उसका अहाता सूना पड़ा रहा। इधर, टाउनहाल में बाबा विश्वनाथ यात्री निवास और नगर निगम कार्यालय के पास स्थित रैन बसेरा भी सन्नाटे में डूबा रहा।

हालातों का जायजा लेते रहे डीएम, एसपी
जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा महानगर में निरंतर भ्रमण पर रहे। खिरनीबाग चौराहे के पास दोनों अधिकारियों ने ठहरकर अधीनस्थों से विभिन्न स्थानों का फीडबैक लिया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी के साथ रेलवे और रोडवेज स्टेशन समेत प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed