{"_id":"610edf648ebc3ef3932c181e","slug":"jangal-shahjahanpur-news-bly4557037175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरिया प्रयागपुर में वन्य पशु ने बछड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरिया प्रयागपुर में वन्य पशु ने बछड़े को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। पुवायां के गांव नगरिया प्रयागपुर के पास वन्य पशु ने एक बछड़े को मार डाला है। इससे गांव के लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है।
तीन दिन पूर्व गांव रघुनाथपुर के पास गन्ने के खेत में किसी वन्यजीव ने गाय को मार डाला थ। घास काटने गए लोगों ने गाय मरा देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने मौका मुआयाना किया था, लेकिन यह पता नहीं लग सका था कि गाय को किस वन्यजीव ने मारा था।
शनिवार को रघुनाथपुर से कुछ दूर गांव नगरिया प्रयागपुर के पास खेत में वन्यजीव ने एक बछड़े को मार डाला। सूचना पाकर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। वनकर्मियों के अनुसार मौके पर बछड़े का शव मिला है, लेकिन वहां जो पगमार्क मिले वो बाघ या तेंदुए के नहीं हैं। किस वन्यजीव ने बछड़े को मारा इसकी जांच की जा रही है। तीन दिन में दो पशुओं के मारे जाने से गांव नगरिया प्रयागपुर, रघुनाथपुर, डेलखेड़ा, घेरखेड़ा, बसखेड़ा, सिरखिड़ी आदि के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बछड़े के मारे जाने की सूचना वर वनकर्मी मौके पर भेजे गए थे। बाघ और तेंदुए के होने की पुष्टि नहीं हुई है। पगमार्क के आधार पर वन्य पशु के बारे में जानकारी की जा रही है। लोगों को सतर्क करने के लिए कहा गया है। - संजीव तिवारी, रेंजर सिंधौली रेंज