फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jammed the dead body on the road

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम

Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
jammed the dead body on the road
सिंधौली में रोड पर शव रखकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाते कटिया गांव के लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। थाना क्षेत्र के कटिया बुजुर्ग गांव निवासी आकाश का शव मंगलवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाया। सीओ से आश्वासन मिलने पर करीब आधा घंटा बाद शव रोड से हटाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रामकुमार के बेटे आकाश का शव मकान से कुछ दूरी पर पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। शाम को आकाश के पिता रामकुमार ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि रंजिश में कश्मीर सिंह, अनूप सिंह व दो अज्ञात लोगों ने बेटे को जान से मारकर लटका दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने भाकियू के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में कटिया गांव के सामने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन के साथ गांव की तमाम महिलाएं और पुरुषों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम लगने की सूचना पर सिंधौली थाना प्रभारी चंद्रकिरण ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देखकर पुवायां और सदर थाने की पुलिस भी बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बीएस वीर कुमार ने पहुंचकर परिजन को समझाया। उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद परिजन मान गए और शव को सड़क से हटाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया है।

सिंधौली में रोड पर शव रखकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठी  कटिया गांव की महिलाए । संवाद

सिंधौली में रोड पर शव रखकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना पर बैठी कटिया गांव की महिलाए । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed