{"_id":"603e8d248ebc3e8ceb0ed2fc","slug":"jam-shahjahanpur-news-bly4391965172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल खत्म होने से खड़ा हुआ ट्रक, रोजा में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल खत्म होने से खड़ा हुआ ट्रक, रोजा में लगा जाम
विज्ञापन
रोजा में ट्रक खराब होने से लगा जाम से फंसे वाहन । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सुल्तानपुर से शाहजहांपुर आ रहे ट्रक का डीजल खत्म होने से रोजा ओवरब्रिज पर खड़ा होने से जाम लग गया। पुलिस ने धक्का लगवाकर ट्रक को एक साइड में खड़ा करवाया। वाहन चालकों की जल्दबाजी के चलते फिर जाम लग गया।
मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे एक ट्रक सुल्तानपुर से शाहजहांपुर के लिए आ रहा था। रोजा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही डीजल खत्म होने से ट्रक वहीं खड़ा हो गया। चालक ने ट्रक को स्टार्ट करने का असफल प्रयास किया। ट्रक के ओवरब्रिज पर खड़े हो जाने से दोनों ओर जाम लग गया और वाहन फंस गए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को धक्का लगाकर रोजा अड्डा के पास साइड से खड़ा करवाया। इसके बाद एक ओर से वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया लेकिन चालकों की जल्दबाजी से फिर से जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस बीच ट्रक चालक केन में डीजल लेकर आया। डीजल को डालने के बार चालक ट्रक लेकर रवाना हुआ। तब जाकर वाहनों का आवागमन दोनों ओर से शुरू हो सका। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में स्कूली वैन व छोटे वाहन भी फंस गए। इसमें बैठे स्कूली बच्चों व अन्य लोगों को परेशान होना पड़ा। संवाद