{"_id":"626453d2b5fdb32562005206","slug":"jam-remains-at-keruganj-crossroads-due-to-dug-road-shahjahanpur-news-bly48252762","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खोदाई करके डाले जाने से केरूगंज चौराहे के आसपास लगता रहता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खोदाई करके डाले जाने से केरूगंज चौराहे के आसपास लगता रहता जाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर के केरूगंज चौराहा मार्ग की खोदी पड़ी सड़क । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में जल निगम की ओर से पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। केरूगंज चौराहा से गर्रा मार्ग की सड़क को खोदकर पाइपलाइन डाली जा रही है। इसकी वजह से क्षेत्रवासियों के साथ ही वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है।
अमृत योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन के लिए छह ओवरहेड टैंक, नलकूप और जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल निगम को सौंपा गया है। जल निगम की ओर से नियुक्त ठेकेदार इस कार्य को करा रहे हैं। पहले छोटा चौक चौराहा से चारखंभा जाने वाले मार्ग पर पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया। बार-बार मांग उठाई गई, तब सड़क की मरम्मत हो सकी।
इसके बाद अंटा चौराहा से बिसरात रोड, छाया कुआं से केरूगंज मार्ग, लाल इमली चौराहा से सुभाष नगर तिराहा रोड, रोडवेज वाली रेलवे क्रॉसिंग को जाने वाली रोड समेत कई मार्गों की सड़क की खोदाई करके डाल दिया गया। केरूगंज से गर्रा पुल को जाने वाले मार्ग पर भी पिछले कई दिनों से राहगीरों को इसी तरह की समस्या से सामना करना पड़ रहा। नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार यादव का कहना है कि जल निगम के ठेकेदार को चेतावनी दी जा चुकी है। जो भी सड़कें पाइप लाइन के लिए खोदी गईं, सभी की समुचित ढंग से मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
गहरी नहीं डाली पाइप
सड़क के नीचे पुरानी पाइप लाइन पड़ी हुई हैं, तो काफी दिन चल गई, लेकिन नई पाइप लाइन बहुत समय तक चलने वाली नहीं है। पाइप लाइन को बहुत गहराई में नहीं डाला जा रहा है। ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से काम हो रहा है। खोदी गई सड़क भी ठीक नहीं की जा रही। - धीरज कुमार
तुरंत हो सड़क की मरम्मत
जलापूर्ति की पाइप लाइन पड़ने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद में तुरंत ही सड़क की मरम्मत होनी चाहिए थी। सड़क को खोदकर छोड़ दिए जाने से पक्का पुल से केरूगंज चौराहा और गर्रा पुल मार्ग पर दिनभर में कई बार जाम लग जाता है। - विजय राजपूत
15 दिन से खोदी पड़ी सड़क
केरूगंज चौराहा से गर्रा पुल को जाने वाले मार्ग पर पाइप लाइन डालने के लिए करीब 15 दिन पहले खोदाई हुई थी। पाइप लाइन पड़ गई हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत पर ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा। इससे दुकानदारों को जहां धूल फांकनी पड़ रही, तो राहगीरों को भी समस्या होती है। - सतीश चंद्र गुप्ता
परेशानी का सबब
केरूगंज चौराहा के आसपास बहुत बड़ी मार्केट है। बड़े-बड़े गोदाम हैं। जहां पर ट्रक आदि बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदे जाने से वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। एजेंसी का माल आता है, तो दिक्कत का सामना करना पड़ता है। - विवेक गुप्ता