{"_id":"5f63b7338ebc3ef48112094d","slug":"jam-of-highway-shahjahanpur-news-bly4201958186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंथरा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंथरा ओवरब्रिज के पास हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हाईवे पर बरेली-सीतापुर के बीच दुश्वारियों बढ़ती जा रही हैं। जिले में अभी तक हुलासनगरा रेलवे फाटक, मीरानपुर कटरा चौराहा और रोजा रेलवे पुल पर जाम लगता था। अब तिलहर के बंथरा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज किनारे जाम लगने लगा है। बृहस्पतिवार को दो ट्रकों के आमने सामने फंसने से करीब एक घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोग गर्मी की वजह से खासे परेशान रहे।
नेशनल हाईवे पर तिलहर तहसील क्षेत्र के में बंथरा के पास ओवरब्रिज निर्माणाधीन है। इस पुल के दोनों तरफ सर्विसलेन छोड़ी गई है। इनमें एक तरफ की सर्विसलेन पुरानी सड़क है, जिस पर होकर फिलहाल दोनों तरफ के वाहन आते जाते हैं। दूसरी तरफ सर्विस रोड बनाने के लिए मिट्टी डाली गई है। इस तरफ ओवरब्रिज की सड़क बनाने के लिए साइड में पत्थर लगाने का काम चल रहा है। इधर का काम पूरा होने से पहले सड़क वाली साइड में पत्थर लगाने के लिए गहरी खाई खोद दी गई, जिससे वाहनों के निकलने का रास्ता संकरा हो गया। इस सड़क किनारे बने फुटपाथ पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे बंथरा ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर आमने-सामने दो बड़े ट्रक फंस गए। इसमें बरेली की तरफ से आने वाला चालक ट्रक का पहिया नीचे उतारता तो खाई में जाता। शाहजहांपुर होकर जाने वाले ट्रक का चालक पहिया फुटपाथ पर उतारता तो गड्डे की वजह से ट्रक पलट जाता। ट्रक आमने-सामने फंसने से कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम लगा देख ओवरब्रिज निर्माण में लगे कर्मचारियों ने कुछ वाहनों को दूसरी तरफ से होकर निकाला। मगर उधर का रास्ता कच्चा होने की वजह से वाहन फंसने लगे। जाम धीरे-धीरे बढ़कर नगरिया मोड़ तक पहुंच गया। इस बीच कुछ वाहन चालकों आमने सामने फंसे ट्रकों को आगे-पीछे कराया। फिर एक के बाद एक करके दोनों ट्रक आगे बढ़ाए गए, जिसके बाद वाहन रेंगने शुरू हुए। करीब 11 बजे तक बंथरा पुल के किनारे सड़क पर वाहन रेंगते रहे।