फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jam in the city due to digging of roads, dust cloud is also troubling

शाहजहाँपुर: सड़कों की खोदाई से शहर में जाम, धूल का गुबार भी कर रहा परेशान

Sun, 12 Feb 2023 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Jam in the city due to digging of roads, dust cloud is also troubling
शाहजहांपुुर के खिरनी बाग में सीवर लाइन डालने को खोदी गई सडक को मिट्टी डाल कर पाट दिया गया । संव
सीवर लाइन की खोदाई के कारण सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब
विज्ञापन

उस्मानबाग चौकी से लाल इमली चौराहे तक सड़क से निकलना दूभर
लाल इमली चौराहे से सुभाषनगर जाने वाली सड़क भी दुरुस्त नहीं की
शाहजहांपुर। सीवर लाइन की खोदाई आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। खोदाई के चलते लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है, साथ ही सड़कों पर मरम्मत का कार्य ना होने के चलते धूल का गुबार कारोबारियों को दिक्कत में डाल रहा है। उनका कारोबार भी चौपट हो गया है। लोगों में काम पूर्ण होने के बाद मरम्मत नहीं कराए जाने को लेकर नाराजगी है।
शहर में सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई का कार्य पिछले कई महीने से कराया जा रहा। लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर जाने वाली सड़क को लगातार 20 दिन तक खोदाई के कारण बंद रखा गया। उस रोड पर सीवर लाइन का कार्य पूर्ण हो गया, लेकिन रोड को समतल नहीं किया गया है। सड़क की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई। वाहनों को भी निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सड़क के बीच में खोदाई के चलते लोगों का उस ओर से निकलना दूभर है। हाल यह है कि धूल के गुबार के चलते व्यापारियों ने मास्क लगाना शुरू कर दिया। धूल के चलते उनकी दुकानों पर ग्राहकों ने आना बंद कर दिया है। यह सड़क अभी पूरी तरह से सही नहीं हो पाई थी कि जल निगम ने लाल इमली चौराहे से उस्मानबाग पुलिस चौकी के बीच में खोदाई शुरू कर लोगों को परेशानी में डाल दिया। यह रोड अधिक व्यस्त होने के कारण पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। जाम से निपटने के लिए यहां पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा रखी है। फिर भी लोग जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद स्तंभ के पास सड़क की मरम्मत नहीं
शहर के सबसे व्यस्त चौराहा खिरनीबाग के पास शहीद स्तंभ के पास खोदाई की गई थी। यह सड़क भी सही नहीं की गई। मिट्टी डालकर जगह को समतल कर दिया गया। कमियों को छिपाने के लिए पुलिस के बैरियर चारों ओर लगा दिए गए हैं।

पुलिस से समन्वय नहीं बना रहा जल निगम
खोदाई के नाम पर सड़कों की दुर्दशा को लेकर अधिकारियों की भी नहीं चल रही है। डीएम से लेकर नगर मजिस्ट्रेट तक निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दे चुके हैं। उसके बाद भी मनमाने तरीके से काम कराया जा रहा। जल निगम के अधिकारी पुलिस से भी समन्वय स्थापित नहीं कर रहे हैं, ऐसे में खोदाई के चलते रूट डायवर्ट ना होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

धूल से बचने के लिए लगातार कराया जा रहा है छिड़काव
- लाल इमली चौराहे से सुभाषनगर वाली सड़क पर वाहनों का निकलना दूभर है। धूल के कारण दुकान पर बैठना मुश्किल है। हर 15 मिनट के बाद पानी का छिड़काव कर धूल से बच रहे।
- फुरकान कुरैशी, दुकानदार

कारोबार पूरी तरह से प्रभावित
खोदाई के कार्य के चलते कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया। ऐसे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे हैं। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

- सोनू, व्यापारी
कार्य को जल्द ही पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा। इसलिए लेबर भी बढ़ा दी गई है। मरम्मत का काम भी शुरू कराकर लोगों को राहत दी जाएगी। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed