{"_id":"6990d8ea73b3b24e63074073","slug":"jalalabad-water-supply-to-several-localities-remains-disrupted-for-the-third-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165599-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद में तीसरे दिन भी ठप रही कई मोहल्लों की पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद में तीसरे दिन भी ठप रही कई मोहल्लों की पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पालिका परिषद से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था शनिवार को तीसरे दिन भी कई मोहल्लों में ठप रही। इस कारण नगर के आधे हिस्से की हजारों की आबादी पानी की किल्लत से जूझती रही।
नवीननगर मोहल्ले से होकर निकली ओवरहेड टैंक भरने वाली लाइन का पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से गत बृहस्पतिवार शाम से पानी की आपूर्ति ठप हो गई। अगले दिन शुरू हुए मरम्मत कार्य के बाद ईओ एचएन उपाध्याय ने शुक्रवार शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाने का दावा किया था, लेकिन पानी की आपूर्ति शनिवार को भी ठप रही।
मरम्मत कार्य करा रहे जलकल लिपिक नितिन शर्मा के अनुसार क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक कर ली गई है, लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण पानी की आपूर्ति शुरू करना संभव नहीं हो सका। नगर के कुल 25 वार्ड में से दस में सबमर्सिबल पंप से पानी की आपूर्ति व्यवस्था की गई है। इसलिए वहां के लोगों को पानी की दिक्कत नहींं है, लेकिन शेष 15 वार्ड के लोग पानी की आपूर्ति नहीं हाेने से वहां के लोग पानी के लिए आसपास के हैंडपंपों पर निर्भर हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पंप खराब होने से पानी की आपूर्ति रही ठप
रोजा। जंक्शन रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार को पंप नंबर एक खराब होने से 500 से अधिक रेल आवासों की पानी की आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि की शनिवार को पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद