{"_id":"671430e23ca0f57be705a4f4","slug":"jail-security-strengthened-36-new-cctv-cameras-installed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129563-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जेल की सुरक्षा मजबूत... 36 नए सीसीटीवी कैमरे लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जेल की सुरक्षा मजबूत... 36 नए सीसीटीवी कैमरे लगे
Sun, 20 Oct 2024 03:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में जेल की सुरक्षा का खाका मजबूत कर लिया गया है। यहां 36 नए सीसीटीवी कैमरे लगाकर इन्हें सीधे लखनऊ से कनेक्ट किया गया है। इसी तरह आधुनिक मेटल डिटेक्टर भी प्राप्त हुआ, जो जमीन के अंदर छिपी वस्तुओं का पता लगा लेगा।
जिला कारागार में करीब 1300 बंदी सजा काट रहे हैं। यह संख्या क्षमता से तीन गुना अधिक है। पहले 34 कैमरों के जरिये निगहबानी की जाती थी। नए मिले कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। जेल में अधिकारियों के छापे के दौरान बंदियों की बैरकों की खोदाई कर जमीन में छिपी आपत्तिजनक वस्तुओं को तलाश किया जाता था। खोदाई की समस्या से निजात दिलाने के लिए आधुनिक मेटल डिटेक्टर जेल प्रशासन को मिल गया है।
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल बताते हैं कि यह मेटल डिटेक्टर लगाने पर जमीन के अंदर छिपी वस्तु होने पर लाल रंग की बत्ती जल जाती है।
-- -- -- -- -- -- -
छह फुट का मेटल डिटेक्टर लगाया
-जिला कारागार में छह फुट का मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। इसके आसपास से गुजरने वाले व्यक्ति के पास संदिग्ध चीज होने पर तुरंत ही पकड़ में आ जाएगी। बारिश में बिजली गिरने से बचाने के लिए पॉवर टॉवर भी लगाया गया है। कारागार में होने वाले उत्पात से बचने के लिए मुख्यालय से जवानों के लिए बॉडी उपकरण भी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
-जेल की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समय-समय पर प्रयास होते रहते हैं। मेटल डिटेक्टर मिलने से काफी फायदा हुआ है। नए कैमरे लगाकर सुरक्षा का चक्र कड़ा किया गया है।
मिजाजी लाल, जेल अधीक्षक