फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jai Anand NAND Byo Kanhaiya red

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Sat, 05 Sep 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jai Anand NAND Byo Kanhaiya red
यशोदा के लाला नटखट कान्हा का जन्मोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घर-घर माखनचोर के जन्मदिन की धूम रही। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही मंदिरों की सजावट देखने और सजीव झांकियों और देव स्वरूपों के दर्शन करने के लिए भक्तों को रेला उमड़ पड़ा। ज्यों-ज्यों समय बीतता गया, रास्ते महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों से भरते चले गए। रात नौ बजे के बाद तो बाजार तथा मंदिर के आसपास तिल रखने की भी जगह नहीं दिखाई दे रही थी। शहर में कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और डांस के कार्यक्रम हुए। डीजे पर बज रहे भजनों पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे-धजे बच्चों ने जमकर डांस किया। भीड़ पर पुलिस की कड़ी नजर रही। लगभग प्रत्येक बड़े मंदिर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। नगर पालिका की ओर से मंदिरों के आसपास सफाई कराकर चूना का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम हर साल ही मचती है, लेकिन इस बार शहर की सजावट देखते ही बनती है। कच्चा कटरा मोड़ स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से बाबा बनखंडीनाथ मंदिर तक सड़क के दोनों ओर तोरण द्वार बनाकर बिजली की झालरें तथा धर्म प्रसार सेवा समिति की ओर से केसरिया झंडे लगाए गईं। इसी तरह अंटा चौराहा से जेल मार्ग पर सड़क के दोनों ओर केसरिया झंडे लगाकर सजावट की गई। जीआईसी चौराहा मंदिर, जेल मंदिर, पुलिस लाइंस मंदिर, फैक्ट्री मंदिर, रेलवे स्टेशन मंदिर, लाल इमली चौराहा स्थित संकट मोचन मंदिर, लाला तेली बजरिया के शिव मंदिर, बौना बाबा आदि तमाम मंदिरों में बच्चों की आकर्षक झांकियां सजाकर गीत, भजन गाए गए। रात बारह बजते ही मंदिरों में शंख-घंटों की आवाज गूंज उठी। कान्हा की जय-जयकार के बीच प्रसाद बांटा गया। उपवास रखे लोगों ने घरों में बारह बजे आरती कर कान्हा को भोग लगाया और बाद में भोजन ग्रहण कर उपवास का पारायण किया। मंदिरों में प्रसाद लेने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीें।    
विज्ञापन

लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामेश्वर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में देव स्वरूपों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। कैलाश पर्वत पर विराजे भगवान भोले शंकर, राधा-कृष्ण, राम दरबार आदि झांकियां सभी के आकर्षण के केंद्र में रहीं। हिंडोले में झूलते भगवान लड्डू गोपाल की झांकी के दर्शन को लोगों में काफी उत्सुकता रही। झांकियों की व्यवस्था में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पदुम प्रकाश अवस्थी, पुजारी अशोक शर्मा, सुभाष मिश्रा, वीएन शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, भगवान शरण सांख्यधर, सर्वेश्वर दयाल तिवारी, प्रमोद तोमर, आशुतोष आर्य, मोहित साहू, सुमित शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्हागंज। श्रीकृष्णा जन्माष्टमी कस्बा व देहात में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिरों में बाल लीलाओं का मंचन भी किया गया। वहीं देवस्थान बारह पत्थर पर दुर्गा जागरण और बाल लीलाओं का मंचन हुआ। मंदिरों देव मूर्तियों को बड़े ही मनोहारी ढंग से सजाया गया। जागरण पार्टी द्वारा दुर्गा जी के साथ साथ श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। नगर पंचायत चेयरमैन चंद्रेश गुप्ता समेत तमाम लोगों ने मंदिर में पूजन-अर्चन किया।



कान्हा का अभिषेक आज, नंदोत्सव कल
शाहजहांपुर। चौक में बाबा चौकसीनाथ मंदिर के सामने स्थित श्री ललित राधारमण मंदिर में रविवार को अपरान्ह एक से तीन बजे तक भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के सचिव अनिल शरण अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को शाम सात से साढ़े नौ बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed