{"_id":"d294d6faa8505e5e00f637d29519e330","slug":"jabanj-hanumnthppa-wished-health-benefits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाबांज हनुमंथप्पा के स्वास्थ्य लाभ की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाबांज हनुमंथप्पा के स्वास्थ्य लाभ की कामना की
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 10 Feb 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
सियाचिन में मौत को मात देने वाले जाबांज हनुमंथप्पा की जीवटता को सैल्यूट करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उनके जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अमर शहीदों की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन कर सैनिक हनुमंथप्पा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की।
विज्ञापन
परिषद के प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमंथप्पा की वीरता और जुझारूपन को सलाम किया। छात्र नेताओं ने विश्वास जताया कि जिस तरह जाबांज सैनिक सियाचिन में बर्फीले तूफान में मौत से बचकर आ गया, उसी तरह अब फिर वह मौत को मात देने में समर्थ हो जाएगा। पूरा देश उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है। सभी की दुआएं वीर सैनिक और उसके परिवार के साथ हैं। इस अवसर पर सारंग मिश्रा, विवेक भारती, सत्यम चौहान, कुलभूषण पांडेय, आशुतोष, नितेश राठौर, अमन रावत, शेखर मिश्रा, अमन सिंह, अजय, अभिषेक आदि ने आहुतियां देकर हनुमंथप्पा के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन