फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ITMS failed...zebra lines erased, signal lights also switched off

Shahjahanpur News: आईटीएमएस फेल...जेब्रा लाइन मिटीं, सिग्नल लाइटें भी बंद

Thu, 16 May 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 16 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
ITMS failed...zebra lines erased, signal lights also switched off
शाहजहांपुर। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) शहर में फेल हो गया है। 13 चाैराहों में मात्र तीन जगह ट्रैफिक सिग्नल लाइटें जल रही हैं। लगभग सभी जगह जेब्रा क्राॅसिंग और सफेद पट्टी मिट चुकी हैं। यातायात नियमों का पालन नहीं होने से शहरवासी जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


41 करोड़ की लागत से आईटीएमएस लगाया गया था। इस वक्त खिरनीबाग, सुभाष चौक (हथौड़ा चौराहा) व राजघाट पुलिस चौकी चौराहे पर ही ट्रैफिक सिग्नल लाइट काम कर रही हैं। लाल इमली और अंटा चौराहा समेत 10 तिराहे व चौराहों पर सिग्नल काम ही नहीं कर रहे। होमगार्ड व पुलिसकर्मियों के हवाले ही यहां यातायात व्यवस्था है, लेकिन बुधवार को ये भी नदारद दिखे। इस वजह से इन स्थानों पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


आईटीएमएस के अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन बिछाने का काम चलने के कारण पुलिस ने ही ट्रैफिक सिग्नल लाइटों को बंद करवाया था। वर्तमान की बात करें तो किसी भी जगह काम नहीं हो रहा। ट्रैफिक सिग्नल के आसपास जेब्रा क्रॉसिंग और सफेद पट्टियां भी मिट चुकी हैं। इससे पैदल सड़क पार करने वाले राहगीरों के हादसे का खतरा रहता है। वाहन चालक भी आगे बढ़कर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को जेब्रा लाइन, ट्रैफिक लाइट दुरुस्त करने, सफेद पट्टी लगवाने, अतिक्रमण हटवाने के लिए पत्र लिखा था। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में चुनाव चल रहे हैं। इसम कारण व्यस्तता है। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी चुनाव में लगी है।

- बाल किशन, टीएसआई

---

चुनाव के बाद ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था सुचारू करवाई जाएगी। आईटीएमएस के अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित करेंगे। जेब्रा लाइन और सफेद पट्टी के मिटने का कारण सड़कों की खोदाई और निर्माण होना है। जल्दी ही इन्हें दोबारा बनवाया जाएगा।

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed