फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation of hand pump rebar for two days, officials did not come again

Shahjahanpur News: हैंडपंप रीबोर की दो दिन जांच, फिर नहीं आए अधिकारी

Thu, 08 Feb 2024 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Investigation of hand pump rebar for two days, officials did not come again
खुटार। लोकायुक्त की ओर से जांच कराने के आदेश के बाद डीएम की ओर से बनाई गई टीम ने दो दिन तक हैंडपंपों के रीबोर की जांच की। अब दो दिन से जांच बंद है। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

खुटार ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में रीबोर कराए गए हैंडपंपों में गड़बड़ी होने की शिकायत लोकायुक्त से की गई थी। लोकायुक्त ने डीएम को जांच कराकर 12 मार्च तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। डीएम ने 31 जनवरी को एडीएम न्यायिक राशिद अली की अध्यक्षता में पुवायां एसडीएम और जल निगम के अधिशासी अभियंता की टीम गठित कर 20 फरवरी तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। एडीएम न्यायिक राशिद अली, नायब तहसीलदार सृजित निगम और जल निगम के जेई अरविंद कुमार ने चार फरवरी को गांव रामपुर कलां और माधौपुर में दो हैंडपंपों की जांच की थी। पांच फरवरी को गांवसभा रौतापुर कलां के मजरा सिकलापुर, गांवसभा नवाजपुर और टाह खुर्द कलां में कुल छह हैंडपंपों की जांच हुई थी। दो दिनों तक हुई कुल आठ हैंडपंपों की जांच में सभी में गड़बड़ियां पाईं गई थी। सभी हैंडपंपों में कम पाइप डाले गए थे और कुछ में तो पुराने पाइप मिले थे और भुगतान नए पाइपों का लिया गया था।
विज्ञापन

खास बात है कि ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लगभग 80 हैंडपंप रिबोर किए गए हैं लेकिन दो दिन जांच के बाद अधिकारी हैंडपंपाें की जांच को नहीं पहुंच रहे हैं। चर्चा है कि रिबोर कराने वाली कुछ फर्मों के स्वामियों ने बचाव के लिए एक नेता की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जांच के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। दो दिनों के बाद जांच क्यों नहीं हुई, इसकी जानकारी की जाएगी। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
संजय पांडे, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed