{"_id":"689257e433794145d105608b","slug":"investigation-of-allegations-against-suspended-tehsildar-handed-over-to-additional-commissioner-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-149825-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अपर आयुक्त को सौंपी निलंबित तहसीलदार पर आरोपों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अपर आयुक्त को सौंपी निलंबित तहसीलदार पर आरोपों की जांच
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां में पूर्व में तैनात रहे तहसीलदार अरुण सोनकर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर वर्तमान तहसीलदार राघवेशमणि त्रिपाठी ने पद का दुरुपयोग करने के आरोप में पांच जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच अपर आयुक्त, बरेली करेंगे। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी संभव है।
अरुण सोनकर 28 जून तक पुवायां में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। उनका तबादला होने के बाद राघवेशमणि त्रिपाठी को पुवायां का तहसीलदार बनाया गया था। तबादले के बाद अरुण सोनकर ने पिछली तिथियों में कई पत्रावालियों पर आदेश कर दिए थे। राघवेशमणि त्रिपाठी की शिकायत पर 12 पत्रावलियों की जांच डीएम ने एडीएम न्यायिक से कराई थी।
एडीएम को जांच में 12 पत्रावलियों के फर्देअहकाम आदेशों में पक्षों को इश्तेहार जारी किया जाना, इश्तेहार के बाद तामीला वापस लाने और शपथपत्र अपूर्ण होने के कारण नामांतरण प्रसूचना निरस्त किए जाने का आदेश मिला था, लेकिन पत्रावलियों में किसी भी पक्षकार को जारी इश्तेहार संलग्न नहीं था। पत्रावलियों में पुनर्स्थापन प्रार्थनापत्र संलग्न थे, जिन पर तहसीलदार की ओर से स्वीकृत होने के आदेश पर हस्ताक्षर बिना दिनांक के हैं।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर राघवेशमणि त्रिपाठी ने अरुण सोनकर पर पत्रावलियों में पक्षकारों से बिना शपथपत्र प्राप्त किए और बिना बारकोड के सामान्य पेपर पर टाइपशुदा आदेश को बिना दिनांक के पारित कर बैनामों में नामांतरण किए जाने, तबादले के बाद दिनांक और बारकोड के बिना हस्ताक्षर कर आदेश किए जाने, पत्रावलियों के निस्तारण में मनमाना कार्य करते हुए अनियमितताएं बरते जाने, बैक डेट में आदेश के चलते पद का दुरुपयोग करने, लोकसेवक होते हुए भी जो आचरण करना था उसकी अवज्ञा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब तहसीलदार को निलंबित कर दिया गया है। अरुण सोनकर पर लगे आरोपों की जांच अपर आयुक्त, बरेली करेंगे।
--
तहसीलदार अरुण सोनकर के निलंबित होने के बाद शासन ने उनकी जांच अपर आयुक्त बरेली को सौंपी है। आरोप पत्र के आधार पर निलंबित तहसीलदार जवाब देंगे। इसके आधार पर अपर आयुक्त अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। इसके बाद अन्य विभागीय कार्रवाई हो सकती हैं।
- रजनीश मिश्र, एडीएम प्रशासन