फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation begins into plotting on government land; removal of the road appears to be a mere formality.

Shahjahanpur News: सरकारी जमीन पर प्लाटिंग की शुरू हुई जांच, सड़क हटाने में खानापूरी

Wed, 07 Jan 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into plotting on government land; removal of the road appears to be a mere formality.
रामपुर कलां में पैमाइश करते राजस्वकर्मी। संवाद
खुटार। गांव रामपुरकलां में मरघट, बंजर भूमि पर कब्जा कर प्लाॅटिंग की शिकायत पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने पैमाइश की। प्लाॅटिंग के पास मरघट की भूमि की तूदाबंदी करवा दी गई। आरोप है कि हाईवे के दूसरी ओर बेचे जा रहे प्लाॅटों के निकास के लिए बंजर भूमि पर बनाई जा रही सड़क को हटवाने में खानापूरी की गई।
विज्ञापन


रामपुरकलां के विजय कुमार सहित कई लोगों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि गांव में कुछ जगहों पर प्लाॅटिंग की जा रही है। मरघट की भूमि कब्जा ली गई है और प्लाॅटों के लिए निकास बनाया जा रहा है। बंजर भूमि पर प्लाॅट लेने वालों के निकास के लिए हाईवे तक सड़क का निर्माण बंजर भूमि पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंचे और मरघट की पैमाइश की। पंचायत मित्र मिश्रीलाल वर्मा को निर्देश दिए गए कि बुधवार को पिलर लगवाकर तारबंदी भी करा दी जाए। तूदाबंदी होने से प्लाॅटों पर जाने का रास्ता नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने हाईवे के दूसरी ओर भूमि पर प्लाॅटिंग करने वालों की ओर से बंजर जमीन पर बनाई जा रही सड़क को अवैध बताते हुए मिट्टी, पत्थर हटवाने के निर्देश दिए। देर शाम रामपुरकलां में जेसीबी लाकर कब्जाकर बनाई सड़क को हटाने की खानापूरी की गई।
मौके पर सड़क बनी हुई है। सड़क बनाने के मामले में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन लेखपाल ने नाली बनाने की रिपोर्ट लगा दी थी। नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी ने लेखपाल से नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी है।


--

टीम गठित होते ही किया धारा 67 के तहत वाद दायर

लेखपाल की ओर से नौ लोगों के खिलाफ राजस्व अधिनियम की धारा 67 के तहत तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर कर दिया गया हैं। ग्राम समाज या सरकारी भूमि पर कब्जा करने पर उसकी बेदखली की कार्रवाई इस धारा के अंतर्गत की जाती है। कब्जा करने वाले नोटिस का हवाला देते हुए कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई कराने को कह रहे हैं, इससे कब्जा हटने में देरी होगी और प्लाॅटिंग करने वालों का इसका लाभ मिलेगा। इसी को लेकर प्लाॅटिंग करने वालों और राजस्व टीम के बीच नोकझोंक भी हुई।

--

प्लाटिंग वाले ने बंजर जमीन से निकली रोड को हटाने के लिए बुधवार तक का समय मांगा है। अगर नहीं हटाता है तो उसे हटवाकर बंजर जमीन को खाली कराया जाएगा। बंजर जमीन पर जो मकान पहले से बने हैं, उन पर धारा 67 के तहत कार्रवाई कराई जा रही है।
-चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां

रामपुर कलां में पैमाइश करते राजस्वकर्मी। संवाद

रामपुर कलां में पैमाइश करते राजस्वकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed