{"_id":"66a2dbb25be410bd5c0243d4","slug":"internet-shut-downprescriptions-not-made-for-45-minutes-patients-standing-in-queues-attendants-suffering-in-the-heat-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-123561-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंटरनेट बंद... 45 मिनट तक नहीं बने पर्चे, कतार में लगे मरीज-तीमारदार गर्मी में बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंटरनेट बंद... 45 मिनट तक नहीं बने पर्चे, कतार में लगे मरीज-तीमारदार गर्मी में बेहाल
Fri, 26 Jul 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने को लगी लाइन। फाइल फोटो।
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को अचानक इंटरनेट बंद हो गया। भीषण गर्मी में कतार में लगे मरीज व तीमारदार परेशान हो गए। काफी देर तक पर्चे बनने नहीं शुरू हुए तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कर्मियों ने हाथ से पर्चा बनाने से इन्कार कर दिया। करीब 45 मिनट के बाद पर्चे बनने शुरू हो सके।
गर्मी का सितम बढ़ने के बाद इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को भी ओपीडी में डाॅक्टरों को दिखाने के लिए मरीज व तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े थे। पूर्वाह्न 11 बजे अचानक इंटरनेट बंद हो गया। इस कारण पर्चा बनना बंद हो गए। लोगों ने पर्चा नहीं बनने पर नाराजगी जताई। उन्होंने हाथ से पर्चा जारी करने की मांग की, जिसे कर्मियों ने प्राचार्य की अनुमति नहीं होने की बात कहकर टाल दिया।
मरीजाें का कहना है कि देर से पर्चा बनने से ओपीडी का समय खत्म हो जाएगा और डॉक्टर चले जाएंगे। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ेगा। सूचना पर प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने हाथ से पर्चा बनाने के लिए निर्देशित किया। करीब 45 मिनट के बाद पर्चे बनने से लोगों ने राहत की सांस ली। ओपीडी में 1281 पर्चे बने। इसमें सौ हाथ से बनाए गए थे। ओपीडी में आए दिन इंटरनेट की समस्या के चलते पर्चा बनना बंद हो जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- - -
इंटरनेट बंद होने पर हाथ से पर्चा बनाने के सख्त निर्देश हैं। कर्मियों ने हाथ से पर्चें नहीं बनाए तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज