फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Internet networking at the medical college is repeatedly malfunctioning.

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में बार-बार गड़बड़ा रही इंटरनेट नेटवर्किंग

Fri, 17 Apr 2026 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Internet networking at the medical college is repeatedly malfunctioning.
राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट नेटवर्किंग की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा रहा है। मरीजों व स्टॉफ को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए दो कंपनी के इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। अधिक लोड के चलते व्यवस्था कभी-कभी लड़खड़ा जाती है। प्राचार्य ने व्यवस्था बेहतर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना 15 सौ से अधिक पर्चे बनते हैं। लोग खून की जांच कराने भी पहुंचते हैं। ऐसे में सुस्त इंटरनेट कनेक्टिविटी की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों व तीमारदारों को पर्चा बनवाने से लेकर जांच कराने और रिपोर्ट लेने के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिन से मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट कनेक्टिविटी की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। इसकी वजह से ओपीडी के पर्चे बनने और जांचों में समय लग रहा है। कनेक्टिविटी सुस्त होने से मरीज की जांच के लिए बार कोड जेनरेट नहीं होते हैं। इसके जिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दो वाईफाई लगे हुए हैं। नेटवर्किंग की कोई परेशानी नहीं है। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाती है। फिर भी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed