फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions were given to file the report 16 years ago

Shahjahanpur News: 16 वर्ष पहले दिए गए थे रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश

Mon, 19 Feb 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions were given to file the report 16 years ago
पुवायां। गांव नाहिल में ग्रामसभा की जंगल झाड़ी सहित तमाम भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में 16 वर्ष पहले तत्कालीन एडीएम ने एसडीएम को और एसडीएम ने अपर एसडीएम को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन फंसने के डर से जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी आदेश को दबा गए और कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

नाहिल में सरकारी जमीन को राजस्व कर्मियों की मदद से फर्जी प्रविष्टियां दर्ज करवाकर जंगल झाड़ी सहित तमाम जमीन को लोगों ने हथिया लिया था। वर्ष 2007 में मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो तत्कालीन एडीएम एफआर भवनाथ सिंह ने जांच कराई थी। जांच में अवैध कब्जों का मामला सही पाया गया था। उन्होंने फर्जी तरीके से राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने वालों के नाम निरस्त कर भूमि से बेदखल करने और रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। फर्जीवाड़े में शामिल राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की बात कही गई थी।
विज्ञापन

शासन में भी शिकायत होने पर तत्कालीन अनुसचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी 12 दिसंबर 2007 को टिप्पणी के साथ उस समय के डीएम को पत्र भेजा था। डीएम ने तत्कालीन एसडीएम डॉ. चर्तुभुजी गुप्ता को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने अपर एसडीएम को आदेश देकर नाहिल में अवैध कब्जों के मामले में आरोपियों और फर्जीवाड़े में शामिल कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश पत्रांक 139 एसटी नाहिल को 22 दिसंबर 2007 को जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के फंसने और करोड़ों की जमीन कब्जाने वालों से साठगांठ के चलते एसडीएम के आदेश के बाद भी न तो रिपोर्ट दर्ज कराई गई और न ही अवैध कब्जे हटवाए गए। अब फिर से मामले के उठने पर भी सभी चुप्पी साधे बैठे हैं। कारण है कि पूरे मामले का खुलासा हुआ तो पूर्व में तैनात कई अधिकारी और कर्मचारी फंसेंगे। वर्तमान में तैनात कर्मचारियों के भी प्रशासन को अवैध कब्जों की जानकारी नहीं देने पर फंसना तय है।

------
शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी
नाहिल की जंगल झाड़ी की जमीनों पर कब्जा कर 150 से अधिक दुकानें, मकान, व्यावसायिक परिसर बनाए जाने की शिकायत करने वाले नाहिल के ही नवनीत कुमार को अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनसे चुप रहने के लिए कहा जा रहा है। नवनीत के अनुसार अवैध कब्जेधारकों का कहना है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति जाने का खतरा है। ऐसे में चुप नहीं बैठे तो उनको जान से मार दिया जाएगा। नवनीत ने रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed