फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to put furniture in black list

Shahjahanpur News: फर्नीचर उपलब्ध न कराने वाली संस्था को काली सूची में डालने के निर्देश

Sat, 30 Sep 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Instructions to put furniture in black list
विकास भवन सभागार में बैठक लेते सीडीओ श्याम बहादुर सिंह व मौजूद अन्य अ​धिकारी। संस्था
शाहजहांपुर। विकास भवन में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सीडीओ एसबी सिंह ने विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध न कराने पर संबंधित संस्था को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। वहीं कटरा ब्लॉक के कुछ विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


विकास भवन सभागार में मध्याह्न भोजन एवं मिशन प्रेरणा के तहत प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित टास्क फोर्स अनुश्रवण के लिए समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीडीओ को बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में चाहरदीवारी का कार्य दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। फर्नीचर उपलब्ध कराने वाली संस्था ने 29 प्रतिशत विद्यालयों में ही अब तक फर्नीचर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने संस्था को तत्काल प्रभाव से काली सूची में डालने के निर्देश दिए। सीडीओ ने विद्यालय में किचन गार्डन को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। साथ ही निपुण भारत के संबंध में जिले की स्थिति निराशाजनक होने पर नाराजगी जताई। बोले कि अनुश्रवण के संबंध में रिपोर्ट उसी दिन अपलोड कर दी जाए। इसमें देरी विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2720 विद्यालयों के सापेक्ष अभी तक 2654 विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन है। सीडीओ ने बीईओ को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से समन्वय स्थापित करके जल्द कनेक्शन कराने के लिए कहा। सीडीओ ने कहा कि अवकाश से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई में बीईओ लापरवाही न बरतें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, डीडीओ पवन कुमार सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला दिव्यांग जनसशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed