{"_id":"6ace8b15d06505e4ce0814f4","slug":"instructions-issued-to-send-a-letter-to-the-cmo-regarding-the-poor-ranking-of-the-janani-suraksha-yojana-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187417-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग पर सीएमओ के खिलाफ पत्र भेजने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग पर सीएमओ के खिलाफ पत्र भेजने के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जननी सुरक्षा योजना की खराब रैंकिंग व लापरवाही पर सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पूर्व में सचेत किए जाने के बावजूद जननी सुरक्षा योजना में सुधार नहीं होना और गंभीरता से कार्य न करना लापरवाही है। डीएम ने सेहरामऊ दक्षिणी स्थित पीएमश्री विद्यालय में टिनशेड के निर्माण की खराब गुणवत्ता पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालयों में जर्जर एवं कमजोर भवनों को तत्काल ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विद्यालयों में निर्मित मिड-डे मील शेड की जांच कराने के लिए कहा। डीएम ने नए एप के बारे में बताया कि सार्वजनिक शौचालयों, विद्यालयाें, आंगनबाड़ी केंद्रों, अमृत सरोवरों व स्कूलों में लगाए गए हरिशंकर पौधों की स्थिति अपलोड की जाएगी। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम अरविंद कुमार, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।