फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions for immediate completion of technical work in electric buses

इलेक्ट्रिक बसों में तकनीकी कार्य को तत्काल पूरा कराने के निर्देश

Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions for immediate completion of technical work in electric buses
शाहजहांपुर में ई-बस स्टेशन पर कर्मचारियों को निर्देशित करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा स्थित ई-चार्जिंग बस स्टेशन का मंगलवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी रूप से कराए जा रहे कार्यों को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को ई-चार्जिंग बस स्टेशन पर पांच इलेक्ट्रिक बसें खड़ी मिली। इसको लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि ई-बसों में एयर कंडीशन का कार्य चल रहा है, जो शाम तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर नगर आयुक्त ने ई- बसों में तकनीकी रूप से कराये जा रहे कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे जन-सामान्य को ई-बसों का लाभ मिल सके। इसके अलावा चार्जिंग स्टेशन में पांच चार्जिंग प्वाइंट में से तीन चार्जिंग प्वाइंट चल रहे थे। दो चार्जिग प्वाइंट का काम भी जल्द पूरा कराने के साथ ही ई-बसों में डिस्प्ले लगाने, ई-बसों के संचालन के लिए रजिस्टर मेंटेन करने, चालकों का परीक्षण कराने और शराब पीकर बस न चलाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने जैव विविधता पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में कुछ ट्री गार्ड जमीन पर गिरे मिले, जिनको व्यवस्थित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, ई- चार्जिंग बस स्टेशन के प्रभारी एके सिंह, राजीव शर्मा, कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed