फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instead of gluttony post Are dedicated to the organization

पद लोलुपता के बजाय संगठन को समर्पित हों

Thu, 30 Jul 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Instead of gluttony post Are dedicated to the organization
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय संगठन मंत्री अजय टंडन ने कहा है कि संगठन से जुड़े व्यापारी पद के पीछे भागने के बजाय संगठन के कामों के प्रति समर्पण भाव जगाएं। मिश्रा गुट की नगर इकाई के गठन के लिए बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर आए टंडन ने व्यापारियों की बैठक में यही नसीहत दी।
विज्ञापन

शहीदों की नगरी से अपने पुराने रिश्ते का उल्लेख करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि उन्होंने यहीं रहकर हाईस्कूल से लेकर बीएससी तक की पढ़ाई की। इसलिए व्यापारियों के हित को लेकर यहां संगठन स्तर पर हुए प्रयासों की सराहना करते हुए स्थानीय इकाई की सक्रियता की नजीर अन्य जनपदों में बड़े गर्व के साथ दी जाती है। यहां के व्यापारी समाज की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि जिले में संगठन की बढ़त और सभी बाजारों तक पहुंच को कायम रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए निजी स्वार्थों की तिलांजलि देकर संगठन के प्रति समर्पण भाव रखना होगा। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि पद की कभी लालसा नहीं करें क्योंकि व्यापारी हितों के प्रति समर्पित होने पर जिम्मेदारियों से जुड़े पद स्वयं उनके पीछे दौड़े चले आएंगे। गोला गोकर्णनाथ से आए तराई व्यापार मंडल के अध्यक्ष बालाजी मिश्र ने संगठन के प्रति समर्पित रहे अब्दुल वाहिद खां और पूर्व जिलाध्यक्ष अफजाल खां का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सभी को अपने कामों की बदौलत व्यापारी समाज के नेतृत्व का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी ने अन्य व्यापार संगठनों को पद लोलुपता की देन बताते हुए कहा कि तीन दशक पहले तक व्यापार मंडल के बारे में जिले के व्यापारियों को कोई जानकारी नहीं थी। उस दौर में बिना किसी अपेक्षा के अब्दुल वाहिद और चंद्रवीर गंगू जैसे लोगों ने व्यापारी समाज को एकजुट किया, लेकिन बाद में अन्य व्यापार संगठन अस्तित्व में आ गए जिनका उद्देश्य व्यापारियों से लूटखसोट करके उनसे दलाली खाने तक सीमित रह गया है।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने संगठन में बीते 15 वर्ष के कार्य अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि पद का महत्व तभी है जब संगठन के लोग पदाधिकारी में विश्वास करें। उन्होंने परिवार पर संगठन को प्राथमिकता देकर व्यापारी समाज का स्नेह और भरोसा हासिल किया। जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में हरदोई के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, महामंत्री राजेंद्र द्विवेदी आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में अतिथि पदाधिकारियों का ललित खुराना, नीरज गुप्ता, अमृत लाल, अभिषेक गुप्ता, धर्मपाल रैना, मुकेश मोदी, हरिओम अग्रवाल, पुरुषोत्तम गुप्ता, राजकुमार सक्सेना आदि ने स्वागत किया।



फोटो 04 में।
सुनील नगर अध्यक्ष और
राधारमण बने महामंत्री
शाहजहांपुर। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री टंडन ने जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ और महामंत्री नाजिम खां की संस्तुति पर जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता को नगर अध्यक्ष और राधारमण अग्रवाल को नगर महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया जिला इकाई की संस्तुति पर दोनों पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र ने अनुमोदन किया है और उन्हीं के निर्देश पर यह घोषणा करने वह बालाजी मिश्र के साथ यहां आए हैं। बता दें कि वर्ष 2010 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष अफजाल खां के निधन के बाद तत्कालीन नगर अध्यक्ष दुआ को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। अब तक नगर महामंत्री रहे धर्मपाल रैना ने पारिवारिक व्यस्तताओं के कारण नेतृत्व से स्वत: पद त्याग की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed