{"_id":"69c27f4a2947c9ddc7059333","slug":"inspired-to-tackle-the-challenges-encountered-during-service-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-168823-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने रिक्रूट महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सेवा के दौरान आने वाली चुनौतियों से आत्मविश्वास एवं दृढ़ता के साथ निपटने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बल्कि समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और विश्वास को सुदृढ़ करने में भी अग्रणी भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षियों को मानसिक सशक्तीकरण, आत्मरक्षा, संवेदनशीलता, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा निरंतर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। संवाद