फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inspector verbally abused the constable and threatened to shoot him in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: इंस्पेक्टर ने सिपाही को गोली मारने की दी धमकी, ऑडियो वायरल; सीओ सिटी को सौंपी गई जांच

Tue, 20 Jan 2026 08:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jan 2026 08:14 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक इंस्पेक्टर ने दो सिपाहियों से फोन पर गाली-गलौज की। एक सिपाही को गोली मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर और सिपाहियों की बातचीत के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
inspector verbally abused the constable and threatened to shoot him in Shahjahanpur
इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में इंस्पेक्टर सिपाहियों को अपशब्द बोलते हुए गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। ऑडियो चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह और दो सिपाहियों के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं, इस मामले की जांच सीओ सिटी पंकज पंत को सौंपी गई है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। पहले ऑडियो में सिपाही अपने बेटे के रोने की बात कर रहा है। तब इंस्पेक्टर अपशब्द कहते हुए पीआरवी भेजने की बात कह रहे हैं। दूसरे ऑडियो में हेड कांस्टेबल से बातचीत है। 
विज्ञापन


आरोप है कि इंस्पेक्टर अभद्रता करते हुए गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। वायरल हुए ऑडियो से पुलिस की किरकिरी हो रही है। इस संबंध में चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि सिपाही अवैध वसूली में संलिप्त थे। इसी के चलते उन्हें हटाया गया था। इसी द्वेष में ऑडियो वायरल करा रहे हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल पर वसूली के लगे थे आरोप
करीब एक वर्ष पूर्व हेड कांस्टेबल पर अजीजगंज में किराने की दुकान से पटाखा बरामद करने के मामले में वसूली के आरोप लगे थे। आरोप लगा था कि हेड कांस्टेबल ने जेल न भेजने के एवज में 1.75 लाख रुपये मांगे थे। इसका ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद व्यापारी ने अधिकारियों से शिकायत की थी। तब हेड कांस्टेबल को चौकी अजीजगंज से हटा दिया गया था। बाद में दोबारा चौकी पर तैनाती मिल गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed