फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   inspection

जलालाबाद सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव

Sun, 05 Sep 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
inspection
जलालाबाद में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव विजेंद्र कुमार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जनपद के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार ने शनिवार को जलालाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एल-1 अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं और ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्लांट तक आने-जाने के लिए मुकम्मल रास्ता बनाने के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव को बताया गया कि स्थानीय स्तर पर सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अस्पताल के वार्डों तक पाइप लाइन भी बिछा दी गई है, लेकिन अभी मशीन न आने के कारण प्लांट चालू नहीं हो सका है। सचिव ने सीएमओ डॉ. एसपी गौतम को प्रमुखता के आधार पर इस कार्य को दिखवाने के निर्देश दिए। प्लांट तक रास्ता न होने पर नाराजगी जताई और इसे जल्द बनवाने के लिए कहा। वह कोल्ड चेन कक्ष पहुंचे और वैक्सीन के रखरखाव की व्यवस्था को जांचा। उन्होंने सीएचसी परिसर व मेडिसिन स्टाक का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ व संसाधनों का समुचित उपयोग कर निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने संक्रामक रोग से बचाव के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने तथा मच्छर जनित रोगों के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश चिकित्साधीक्षक ओमेंद्र राठौर को दिए। इस दौरान डॉ. अमित, डॉ. दिनेश सिंह, विवेक दीक्षित, श्रीकांत दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed