{"_id":"68691cb3def7d8634900f597","slug":"injured-youth-taken-to-highway-with-stretcher-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147392-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घायल युवक को स्ट्रेचर से हाईवे पर ले जाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घायल युवक को स्ट्रेचर से हाईवे पर ले जाकर किया हंगामा
विज्ञापन
तिलहर में लखनऊ-बरेली हाईवे पर स्ट्रेचर पर लिटाकर जाम लगाते घायल परविंदर के परिजन। संवाद
- फोटो : mathura
तिलहर। नरसा नगला गांव में शनिवार को दोपहर मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायल युवक परविंदर को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर उसे उसके कुछ साथी और घरवाले स्ट्रेचर से लेकर पूर्वी भक्सी तिराहे पर जाकर हंगामा करने लगे। लखनऊ-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। हालांकि, करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया।
नरसा नगला निवासी भूरेलाल के पुत्र परविंदर का हरभानपुर गांव के कुछ लोगों से शनिवार को सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। गंभीर घायल परविंदर को लेकर उसके साथी और घरवाले सीएससी पहुंचे।
वहां परविंदर को स्ट्रेचर पर रखकर गोली लगने की बात कहते हुए हंगामा करने लगे। डॉक्टर ने उसे रेफर करके पुलिस को जानकारी दी तो परविंदर के साथी उग्र हो गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही परविंदर को स्ट्रेचर पर लेकर वे हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहे पर जा पहुंचे और वहां स्ट्रेचर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। तिराहे पर आवाजाही के लिए हाईवे की सभी लेन जुड़ी होने के कारण वहां भीड़ बढ़ी तो जाम लग गया।
कुछ ही देर में बरेली और शाहजहांपुर दिशा को जाने वाले तमाम वाहनों की कतार लग गईं। सीएचसी के कर्मचारियों ने थाने में सूचना दी तो डायल 112 पुलिस टीम सहित प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने परविंदर के साथियों को स्ट्रेचर सहित हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हाईवे से बलपूर्वक हटा कर यातायात चालू कराया। बाद में प्रभारी निरीक्षक पुलिस के वाहन से परविंदर को सीएचसी ले गए। वहां उसे प्राथमिक उपचार दिलाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।