{"_id":"695eb1cd20f8175e1b0662a8","slug":"information-about-several-welfare-schemes-was-provided-at-the-camp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-162377-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिविर में कई कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिविर में कई कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
पुवायां ब्लॉक परिसर में लगे शिविर में योजनाओं की जानकारी लेते लोग। संवाद
- फोटो : 1
पुवायां। ब्लॉक परिसर में बुधवार को कई विभागों की ओर से संयुक्त शिविर का आयोजन कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पेंशन सहित कई योजनाओं के आवेदन जमा कराए गए। भीषण ठंड के चलते शिविर में कम लोग पहुंचे।
ब्लॉक प्रमुख नीलम देवी के पति सुरजनलाल ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यहां दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य योजनाओं को लेकर चौपाल लगाई गई। अधिकारियों ने गांव के लोगाें को योजनाओं और उनकी पात्रता के बारे में बताया।
शिविर में पेंशन, शादी अनुदान सहित अन्य योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन किए गए। कुछ लोगों के दस्तावजे अधूरे पाए जाने पर उनको दस्तावेज पूरे करने के लिए कहा गया। समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने योजनाओं की जानकारी दी। डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ अली ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
शिविर में बीडीओ आरपी राना सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर में 10 लोगों ने दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए आवेदन जमा किए। समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर 13, जिला प्रोबेशन अधिकारी के स्टॉल पर 17, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण स्टॉल पर छह और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के स्टॉल पर तीन आवेदन जमा किए गए। संचालन एडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने किया।