फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Information about schemes given to small traders, workers

छोटे व्यापारियों, श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं से कराया अवगत

Fri, 17 Jun 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Information about schemes given to small traders, workers
शाहजहांपुर के उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापरियों के साथ बैठक करते श्रम विभाग के अधिकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। व्यापार मंडल कार्यालय खिरनीबाग में श्रम विभाग और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें छोटे व्यापारियों, श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम अधिकारी घनश्याम वर्मा ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना- 2019 के तहत छोटे व्यापारियों, श्रमिक एवं उनके कर्मचारियों के लिए विभागीय योजनाओं व उसके लाभ की जानकारी दी। बाजारों में शिविर लगवाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि शुक्रवार को श्रम विभाग कार्यालय पर पूर्वाह्न 11 से दो बजे तक शिविर लगेगा। इसमें सभी इच्छुक लाभार्थी अपनी बैंक की पासबुक एवं आधार कार्ड लेकर पहुंचें। 18 से 40 वर्ष तक के लोग 3000 रुपये महीना पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान श्रम अधिकारी भूरेलाल, व्यापारी शशांक कौशिक, अमित शर्मा, अशोक गुप्ता, मोहम्मद सलाउद्दीन, रविंदर सिंह, नारायण दास अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, विकास गुप्ता, फुरकान खान, महावीर अग्रवाल, पंकज गुप्ता, अनूप गुप्ता, विपुल आहूजा, रितेश सेठी, गगन गोगिया, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed