फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   India Against Corruption Sudarshan gave the imagination

देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सुदर्शन ने जगाई अलख

Wed, 24 Jun 2015 10:56 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 24 Jun 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
 India Against Corruption Sudarshan gave the imagination
देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले संत कबीर नगर जिले के सुदर्शन प्रसाद विश्वकर्मा बुधवार को यहां पहुंचे। उन्होंने भ्रष्टाचार मिटाने के मुद्दे पर जन सामान्य के लोगों से भेंटवार्ता करके उनका समर्थन जुटाया और बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देकर सरकारी विभागों के कामों में पारदर्शिता लाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

मूलत: संत कबीरनगर जिले की खलीलाबाद तहसील के तेनुआ माफी के रहने वाले विश्वकर्मा ने गत 18 मई को अपने गांव से साइकिल यात्रा शुरू की। उनका लक्ष्य देश भ्रमण करके दिल्ली के रामलीला मैदान में जनसभा करके लोगों को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि अब तक बस्ती, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बलरामपुर, देवरिया, गोरखपुर, गाजीपुर आदि पूर्वांचल के कई जनपदों में साइकिल से भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन

सुदर्शन के अनुसार लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर ,खीरी आदि जिलों का भ्रमण करते हुए यहां आए हैं। इस दौरान सभी जनपदों में भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में जबर्दस्त रोष देखा गया और इसलिए उनकी यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने सरकारी तंत्र को अपनी यात्रा का उद्देश्य बताने के लिए प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव को डीएम के नाम ज्ञापन भी दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जनसभा करके केंद्र सरकार को अहसास कराएंगे कि भ्रष्टाचार रूपी कैंसर से लोग कितने पीड़ित हैं। बाद में वह साइकिल से हरदोई रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed