फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Indecent behaviour with police who came to resolve land dispute

Shahjahanpur News: जमीन विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस से अभद्रता

Sun, 18 May 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Indecent behaviour with police who came to resolve land dispute
बंडा। गांव अख्तियारपुर धौकल में ग्राम समाज की जमीन को लेकर कई माह से जारी विवाद में शुक्रवार रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर झगड़ा शांत कराने गांव पहुंची पुलिस पर भी आरोपी हमलावर हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों को चोट भी आई हैं। हालांकि, अधिकारी इससे इन्कार कर रहे हैं। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम समाज की कुछ जमीन को लेकर करीब पांच माह से विवाद चल रहा है। वाल्मीकि समाज के लोग जगह अपनी बता रहे हैं, जबकि अनुसूचित जाति का एक युवक जमीन पर अपना हक जता रहा है। उसका कहना है कि करीब एक साल पहले तक जमीन पर उसका कब्जा रहा। वह जमीन पर निर्माण कार्य कराना चाहता है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने वहां जबरन कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे शुक्रवार देर रात दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। मारपीट की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस पर हमले का प्रयास किया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय पुलिस बल लेकर गांव पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने पुलिस से मारपीट की। इस दौरान एक दरोगा समेत सिपाही चोटिल हुए तो पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने पुलिस से मारपीट किए जाने से इन्कार करते हुए बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed