फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Incredible force dhaam hem shailabh deham... Jai Hanuman knowledge gun sagar

अतुलित बल धामं हेम शैलाभ देहं...जय हनुमान ज्ञान गुन सागर

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Incredible force dhaam hem shailabh deham... Jai Hanuman knowledge gun sagar
शाहजहांपुर में हनुमान जयंती पर चमकनी के मंदिर में आयोजित भंडारा में प्रसाद खाते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीश तिहूं लोक उजागर... शनिवार को वातावरण में गूंजता रहा। घरों व मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण के पाठ हुए। जगह-जगह भंडारा और शरबत बंटा।
विज्ञापन

शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। सुबह से ही शहर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, हनुमत धाम, पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि में खूब भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन किए। हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया। इसके साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। तमाम भक्तों ने उपवास रखा और हनुमानजी को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वहीं शहर में चमकनी में महादेव मंदिर, जीआईसी खेल मैदान के सामने, रामचरन लाल धर्मशाला स्थित मंदिर, गर्रा पुल पर पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से भंडारा कराया गया और शरबत वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमत धाम पर अखंड पाठ और भंडारा हुआ
शाहजहांपुर। हनुमत धाम समिति की ओर से बिसरात स्थित हनुमत धाम पर दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ 15 अप्रैल शुक्रवार को श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ के साथ हुआ था। शनिवार को सुबह 11:00 बजे अखंड पाठ का समापन हुआ। जिसके बाद हनुमतधाम परिसर में ही भंडारा शुरू हुआ। शुभारंभ प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सांसद अरुण कुमार सागर ने कन्याओं को भोज कराकर किया। उन्होंने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी और प्रभु से सर्वकल्याण की प्रार्थना कर आशीर्वाद मांगा। हनुमत धाम समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, डीएम उमेश प्रताप सिंह, एडीएम एफआर गिरिजेश कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में हनुमान जयंती पर हनुमतधाम पर आयोजित भंडारे का प्रसाद वितरण वित्तमंत्री सुरेश कुम?

शाहजहांपुर में हनुमान जयंती पर हनुमतधाम पर आयोजित भंडारे का प्रसाद वितरण वित्तमंत्री सुरेश कुम?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में हनुमान जयंती पर खिरनी बाग स्थित रामचरन धर्मशाला के मंदिर में हनुमान जी पूजा करते ?

शाहजहांपुर में हनुमान जयंती पर खिरनी बाग स्थित रामचरन धर्मशाला के मंदिर में हनुमान जी पूजा करते ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed