फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Income tax teams engaged in questioning SP leader Vinay Agarwal for 36 hours

36 घंटे से नमकीन फैक्ट्री मालिक विनय अग्रवाल से पूछताछ में जुटीं आयकर टीमें

Thu, 10 Mar 2022 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Income tax teams engaged in questioning SP leader Vinay Agarwal for 36 hours
शाहजहांपुर में सपा नेता विनय अग्रवाल की अटसलिया स्थित नमकीन फैक्ट्री में बुधवार को दोपहर आयकर अ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सपा नेता एवं परी ब्रांड नमकीन के निर्माता विनय अग्रवाल को बुधवार शाम तक 36 घंटे बीतने के बाद भी आयकर विभाग की टीमों द्वारा की जा रही पूछताछ से छुटकारा नहीं मिल सका। अधिकारियों ने मंगलवार पूरी रात और बृहस्पतिवार को दिन भर उनके घर समेत अटसलिया स्थित नमकीन कारखाना और बरतारा के गोदाम पर दस्तावेज खंगाले। इस बीच, जो महिला श्रमिक आज काम करने के इरादे से नमकीन फैक्टरी पहुंचीं, उन्हें वहां मौजूद अधिकारियों ने गेट से वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

चुनाव से पहले शहर सीट से सपा टिकट की दावेदारी कर सियासी चर्चा में आए समाजसेवी विनय अग्रवाल के प्रताप एंक्लेव कॉलोनी स्थित आवास समेत उनके अटसलिया स्थित नमकीन कारखाना मेसर्स वीके होम सॉल्यूशन और सीतापुर मार्ग पर बरतारा स्थित फैक्टरी के गोदाम पर लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद से आए आयकर विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को सुबह एक साथ छापा मारा। दोपहर बाद तक ये टीमें अपर आयुक्त आयकर सौरभ द्विवेदी और डीएस बघेल के संयुक्त नेतृत्व में तीनों स्थानों पर पूरी रात तमाम अभिलेख खंगालती रहीं। ये टीमें बुधवार को भी दिनभर कर अपवंचन प्रमाणित करने वाले दस्तावेजों की तलाश में जुटी रहीं।
विज्ञापन

खास यह है कि जांच में जुटे अधिकारी कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखे हैं और उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि 36 घंटे से हो रही जांच में उन्हेें किस स्तर पर कितनी सफलता मिली है। अधिकारियों ने रोजाना की तरह आज सुबह आठ बजे की पाली में ड्यूटी करने पहुंचे कर्मचारियों को फैक्टरी के अंदर दाखिल होने की अनुमति नहीं दी और गेट से वापस कर दिया। इस कारण फैक्टरी में उत्पादन से लेकर पैकिंग तक सभी काम ठप रहे। सपा नेता का लैपटॉप और मोबाइल अधिकारियों के कब्जे में होने से उनका पक्ष भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed